PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

फिरोजपुर के जिलाधीश की पत्नी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, करोड़ों के फर्जीवाड़े से जुड़ा है मामला,

punjab vigilance ragistered fraud case against firozpur dc rajesh dhiman wife jasmin dhiman Big News

PTB Big न्यूज़ फ़िरोज़पुर : पंजाब के फिरोजपुर जिले के DC राजेश धीमान की पत्नी जसमीन के खिलाफ विजिलेंस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। उस पर फर्जीवाड़ा करके 1.17 करोड़ 56 लाख रुपए का मुआवजा सरकार से लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। विजिलेंस ने जसमीन को नामजद कर गिरफ्तारी के लिए टीमों को गठन कर दिया है। मामले में कई लोग आरोपी हैं, जिनमें से कुछ विजिलेंस की गिरफ्त में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, फर्जीवाड़ा ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी गमाडा में तैनाती के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि वर्तमान में जसमीन के नाम पर 2 एकड़ जमीन का बाग बाकरपुर में दिखाया गया और गमाडा ने 2016 से 2020 के बीच बागवानी व राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन एक्वायर करके करोड़ों का मुआवजा लिया।

गमाडा के अधिकारियों को पता था कि कब और कौन-सी जमीन एक्वायर की जानी है। ऐसे में जमीन पहले पत्नियों के नाम पर खरीदकर वहां अमरूद के बाग रिकॉर्ड में दिखा दिए। जिस समय जमीन एक्वायर करने का प्रोसेस हुआ, उस समय राजेश धीमान गमाडा में उच्च पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि अमरूद का पौधा जल्दी तैयार होता है, ऐसे में फर्जी तरीके से 20 साल का करोड़ों का मुआवजा लिया गया।

FIR के अनुसार, राजेश धीमान की पत्नी जसमीन के नाम 1.17 करोड़ रूपए का मुआवजा लिया गया। जिन लोगों ने फर्जी मुआवजा लिया है, उनमें CA, प्रॉपर्टी डीलर, गमाडा के अफसर आदि हैं। विजिलेंस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 6 टीमों का गठन किया है। टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी शुरू कर दी है। करीब 6 आरोपी विजिलेंस की गिरफ्त में भी हैं।

Latest News