PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जालंधर के प्रसिद्ध बल अस्पताल के डॉ. बल, उनकी पत्नी, भाई सहित 7 पर चोरी व कब्जा करने के मामले में पुलिस ने दर्ज कि FIR,

punjab jalandhar news dr bal his wife brother including 7 case registered theft and possession Big News PTB Breaking

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : जालंधर के अधीन पड़ते थाना नंबर 1 की पुलिस ने सुचेता कालिया की शिकायत पर बल अस्पताल के डॉ. रविंदर सिंह बल, उनकी पत्नी अमरदीप कौर बल, भाई मोहन सिंह बल, स्टाफ मेंबर कुलदीप, मुकेश, शाम लाल और राम किशन के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 457, 380, 427, 447 व 149 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दिए बयान में कालिया कॉलोनी की रहने वाली सुचेता कालिया ने कहा कि उनका पहले से ही बल परिवार से विवाद चल रहा है। पांच अप्रैल की रात आरोपी पक्ष ने पहले बिजली का मीटर ईंट मारकर तोड़ दिया। इतना ही नहीं, उनके घर के ताले तोड़ कर गैरकानूनी तरीके से अंदर गए और कब्जा भंग किया।

कालिया ने आरोप लगाया कि उनके बेटी और एक अन्य शख्स ने यह सब कुछ देखा। वे भी अपनी जान बचाकर भागे। कालिया ने आरोप लगाया कि अमरदीप कौर के हाथ में इंडक्शन चूल्हा, मोहन व कुलदीप के हाथ में एलईडी, मुकेश के हाथ में एक बोरी थी, जिसमें सामान भरा था।

आरोप है कि स्टाफ के साथ मिलकर यह काम किया गया। कालिया ने यह भी आरोप लगाया कि 16 अप्रैल को उनके घर के बिजली के मीटर की तार चोरी कर ली गई। पानी का कनेक्शन काट दिया गया। इतना ही नहीं, दीवार करके अंदर जाने का रास्ता बंद कर दिया गया। लंबी जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Latest News