PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

पंजाब से बड़ी ख़बर, इस प्रसिद्ध स्कूल के पास गैस हुई लिक, मचा हड़कंप, स्कूल के छात्र-शिक्षकों की हालत बिगड़ी,

St Soldier School students and teachers affected due to gas leak in Nangal Punjab

PTB Big न्यूज़ रोपड़ : लुधियाना के ग्यासपुरा में गैस लीक से 11 लोगों की मौत के बाद अब नंगल में गैस रिसाव का मामला सामने आया है। गैस रिसाव के कारण सेंट सोल्जर स्कूल के छात्र और शिक्षक प्रभावित हुए। कुछ बच्चों और शिक्षकों ने उल्टी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। इसके बाद प्रभावित शिक्षकों और छात्रों को नंगल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, स्कूल के पास ही दो बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं, इनमें से किसी एक उद्योग से गैस लीक होने की आशंका है। जांच के बाद असली बात सामने आएगी। प्रभावित बच्चों और शिक्षकों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया हैं। वहीं सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्कूल में छुट्टी करवाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया। वहीं गैस रिसाव से बच्चों की हालत बिगड़ने की सूचना पर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस भी मौके पर पहुंचे।

वहीं हादसे की जानकारी पंजाब के शिक्षा मंत्री मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि हालात को देखते हुए मौके पर क्षेत्र की सभी एंबुलेंसों को रवाना किया। वह खुद भी वहां पहुंच रहे हैं। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक गैस लीक होने से छोटे बच्चों और कुछ लोगों को गला दर्द सिर दर्द आदि की समस्या पेश आई है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

Latest News