PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अमृतसर में फिर हुआ जोरदार धमाका, पुलिस ने बरामद किये कई बम, CCTV में कैद हुए आरोपी, पुलिस ने सुलझाई धमाकों की गुत्थी,

chandigarh Punjab Amritsar revelation Third blast Morning Time DGP Punjab IPS Gaurav Yadav PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर को दहलाने की साजिश रची जा रही है। बुधवार देर रात श्री गुरु रामदास सराय के पीछे हुए धमाके के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ये बड़ा खुलासा हुआ है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के पास और भी कई बम थे। अब पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। आरोपियों की पहली तस्वीर भी सामने आ गई हैं। सराय की सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी दिखे हैं।

धमाके के बाद दोनों सराय में आकर सो गए थे। एसजीपीसी के कर्मचारियों ने दोनों को पकड़ा। सराय में रुके स्वर्णपाल सिंह ने बताया कि रात को उसने धमाके की आवाज सुनी तो वह उठा और देखा कि बाहर बहुत शोर था। सुबह पुलिस ने सराय के कमरा नंबर दो सौ पच्चीस से एक लड़के और एक लड़की को हिरासत में लिया, जिनके पास बम थे। बुधवार-गुरुवार देर रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर स्वर्ण मंदिर के पास श्री गुरु रामदास सराय के पिछली तरफ गलियारे में जोरदार धमाका हुआ था।

chandigarh Punjab Amritsar revelation Third blast Morning Time DGP Punjab IPS Gaurav Yadav

पांच दिनों में श्री हरमंदिर साहिब के पास यह तीसरा धमाका हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज तीन सौ मीटर दूरी तक सुनाई दी। यह धमाका पहले दो धमाकों वाली बिल्कुल विपरीत दिशा में है, जो पहले हेरिटेज स्ट्रीट में हुए धमाकों से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। बम धमाके के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले शनिवार की देर रात और सोमबार की सुबह हेरिटेज स्ट्रीट में स्थित सारागढ़ी सराय के पास धमाके हुए थे। 

दोनों मामलों में जहां पंजाब पुलिस फोरेंसिक विभाग सैंपल लेकर जांच कर रही है। वहीं एनआईए और एनएसजी ने घटनास्थल का दौरा कर धमाके का सीन रिक्रिएट कर वहां से मिट्टी और पत्तों के सैंपल जुटाने के बाद उन्हें जांच के लिए भेजा है, जिनकी पुलिस और एजेंसियों को रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर धामी ने धमाकों की निंदा करते हुए सरकार से कार्रवाई की मांग की है। धामी ने कहा कि यह पंजाब सरकार की नाकामी है। हम अब अपनी खुद की टास्क फोर्स को मजबूत करेंगे। हम पुलिस से इस मामले की गहन जांच करने का आग्रह करते हैं।

Latest News