PTB News

Latest news
NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम

आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसा पंजाब का यह मेयर, विजिलेंस ने सात घंटे की पूछताछ,

chandigarh punjab vigilance bureau questioned mohali mayor disappropriate assets

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के बाद अब उनके छोटे भाई और मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू पर भी शिकंजा कस दिया है। विजिलेंस ने बुधवार को करीब सात घंटे उनसे पूछताछ की। उनकी संपत्ति से लेकर कारोबार के संबंध में जवाब तलब किए गए।

विजिलेंस द्वारा उनसे अब 25 मई को दोबारा पूछताछ की जाएगी। विजिलेंस ने सवालों का प्रोफार्मा भी दिया है, जिसे भरकर उन्हें अधिकारियों को सौंपना है। हालांकि जीती सिद्धू ने कहा कि जब भी राज्य में नई सरकार आती है तो वह पुरानी सरकार के लोगों को परेशान करती है। यह सरकार भी कुछ इसी तरीके से काम कर रही है। मोहाली नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू सेक्टर-68 स्थित विजिलेंस ब्यूरो के आफिस में सुबह 11 बजे के करीब पहुंच गए थे।

इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गठित स्पेशल टीम ने उनसे सवाल जवाब किए। सूत्रों के अनुसार अधिकतर सवाल उनकी प्रॉपर्टी और शराब कारोबार से संबंधित थे। इसके साथ ही अवैध खनन और निगम में विकास कार्यों जुड़े कामों को लेकर भी उनसे सवाल जवाब किए गए । विजिलेंस ने उन सभी शिकायतों को अपनी जांच में हिस्सा बनाया है, जो कि उनके खिलाफ विभिन्न लोगों द्वारा की गई है।

अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने बताया कि जो भी सवाल उनसे पूछे गए, उन्होंने अधिकतर सवालों का जवाब दिया है। जिन सवालों के जवाब उनके पास नहीं थे, इसके लिए उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो की टीम से समय मांगा है। उन्होंने बताया कि उनके पास अपनी संपत्ति व अन्य सारी चीजों के दस्तावेज हैं। याद रहे कि इससे उनके बड़े भाई पूर्व सेहतमंत्री व भाजपा नेता बलबीर सिंह सिद्धू से 23 अप्रैल को पूछताछ हुई थी, जबकि पांच मई को उन्हें दोबारा बुलाया गया था।

लेकिन उन्होंने दस्तावेज जुटाने के लिए और समय मांग लिया था। विजिलेंस ने अब उनकी सारी फर्मों, खुद व पारिवारिक मेंबरों के बैंक अकाउंट, प्रॉपर्टी का सारा रिकॉर्ड मांगे हैं। प्रोफार्मा में सारी डिटेल दी गई है। जिसे उन्हें भरकर देना होगा। इसके साथ ही इस संबंधी दस्तावेज भी सौंपने होंगे। फिर विजिलेंस द्वारा उक्त सारी चीजों की अपने स्तर पर पड़ताल की जाएगी। इसके बाद प्रॉपर्टी की पैमाइश की जा सकती है।

Latest News