PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर से बड़ी ख़बर, घर के बाहर खड़ी 10 गाड़ियों के तोड़े अज्ञात युवकों ने शीशे, इलाके में दहशत का माहौल,

punjab jalandhar master tara singh nagar hooliganism broke car glasses kamaldeep aggarwal praveen jain Punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर के पॉश एरिया मास्टर तारा सिंह नगर में शरारती तत्वों ने घरों के बाहर खड़ी करीब 10 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना सुबह साढ़े 3 बजे की बताई जा रही है। शीशे तोड़ने की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसमें 2 युवक एक्टिवा पर सवार होकर पहुंचे और गाड़ियों पर ईंट-पत्थर बरसाकर चलते बने।

मास्टर तारा सिंह नगर निवासी प्रवीण जैन ने बताया कि उनकी और उनके भाई की गाड़ी घर के बाहर पार्क थी। सुबह अराजक तत्व ईंट और पत्थरों से दोनों की गाड़ियों के अलावा पड़ोसियों की कारों के शीशे तोड़ गए। उन्हें यहां रहते 20 साल हो गए हैं, लेकिन ऐसी घटना पहली बार हुई है।

वहीं स्थानीय निवासी कमलदीप अग्रवाल ने कहा कि वह जब सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला तो कार के पास ईंट पड़ी देखी। जब नजदीक जाकर देखा तो उनकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था। इसके बाद उसे चेक किया तो उसकी पड़ोसियों की गाड़ी के भी शीशे टूटे हुए थे।

कमलदीप ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। अराजक तत्वों में किसी तरह का कोई डर नहीं रहा है। उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। फ़िलहाल सभी मोहल्ले वालों का कहना है कि हम इकट्ठा होकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाने जा रहे हैं।

Latest News