PTB News

Latest news
विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव,

पंजाब पुलिस का कारनामा, गलत व्यक्ति को समझ लिया बरगाड़ी बेअदबी मामले में शामिल संदीप बरेटा,

sandeep bareta was not caught bargari sacrilege case wrong person was arrested police Big News Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ फरीदकोट : बरगाड़ी ईशनिंदा मामलों में फरीदकोट पुलिस द्वारा जारी एलओसी के आधार पर बेअदबी मामले में आरोपी संदीप बरेटा के विवरण से मेल खाते नई दिल्ली निवासी ओम प्रकाश के पुत्र संदीप बरेटा को हिरासत में लेने के संबंध में इमीग्रेशन अधिकारियों, बंगलौर हवाईअड्डे से अनापत्ति प्राप्त हुई थी।

मामले की तुरंत गहनता से जांच की गई। पता चला कि बेंगलुरू हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया व्यक्ति बेअदबी मामले में वांछित आरोपी हरियाणा के सिरसा निवासी संदीप बरेटा नहीं है। इसका खुलासा एस. एस.पी. ने किया है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, उस शख्स का नाम और उसका के पिता का नाम संदीप बरेटा से मिलते हैं जिसके कारण यह गलतफहमी हुई है।

एस.एस.पी. ने कहा कि हमारी टीम बिना किसी को गिरफ्तार किए वापिस लौट रही है। दरअसल, डेरा सिरसा के राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य संदीप बरेटा को बेंगलूरू एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा अपनी हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने संदीप बरेटा को फरीदकोट लाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी थी। यहां तक कि पुलिस की एक टीम बैंगलूरू के लिए रवाना भी हो गई थी।

Latest News

Latest News