PTB News

Latest news
पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

जालंधर के सूर्य एन्क्लेव इलाके में जमकर हुई गुंडागर्दी, अज्ञात हमलावरों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हाथ कटा, इलाके में फैली सनसनी,

Fierce hooliganism in Surya Enclave area of Jalandhar two unknown assailants fatally attacked a young man chopped off his hand Punjab

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर के सूर्या ऐनक्लेव में देर रात जमकर गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर जा रहे एक युवक पर तेजधार हथियार लिए 12 से 15 युवकों ने घेर कर उस पर कातिलाना हमला कर दिया। तेजधार हथियारों से उसके सिर पर कई घाव करने के बाद जब युवक ने अपना हाथ अपने बचाव में आगे किया तो हमलावरों ने उसका हाथ ही काट डाला, हाथ बाजू से अलग होते ही हमलावर वहां से भाग खड़े हुए और जाते-जाते युवक की आंखें तक नोच डाली।

गंभीर रूप से घायल हो चुके युवक को तुरंत स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल में बाजू से अलग हो चुके हाथ सहित पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल युवक को डॉक्टरों ने फर्स्ट ऐड के बाद मेडिकल कॉलेज अमृतसर के लिए रेफर कर दिया है। बाजू से अलग हुए हाथ के बारे में डॉक्टरों के कहना है कि यदि समय पर मेडिकल कॉलेज में पहुंच जाए तो यह सर्जरी के बाद फिर से हाथ जुड़ सकता है।

Fierce hooliganism in Surya Enclave area of Jalandhar two unknown assailants fatally attacked a young man chopped off his hand Punjab

इस दौरान सिविल अस्पताल में पहुंचे सूर्या ऐनक्लेव निवासी शिवम भोगल ने पुलिस को बताया कि वह देर रात करीब 10 बजे घर से बाइक पर निकला था। घर से कुछ दूरी पर ही पहले से बैठे 10-15 युवकों ने उसे घेर लिया। उस पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद जब वह चिल्लाया तो लोग घरों से निकल कर बाहर आए। लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए, हालांकि हमला किसी पुरानी रंजिश में किया गया या फिर मामला कुछ और था इसके बारे में फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

फ़िलहाल घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व हमलावरों को पकड़ने के लिए जाँच करने में जुट गई। आपको बता दें की इस घंटा का जैसे ही पीटीबी न्यूज़ की टीम को पता चला तो मौके पर टीम ने पहुंचकर इस मामले की जानकारी रात को ही लाइव PTB News के पेज में दे दी थी, तब इस मामले में ना ही पुलिस और ना ही मौके पर मौजूद लोग कुछ कहने को तैयार थे। फ़िलहाल पुलिस ने मौके से एक लंडी जिप्सी बरामद की थी।

Latest News

Latest News