PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

आप सांसद संजय सिंह को 10 अक्तूबर तक भेजा ED की रिमांड पर, कहा

rajya-sabha-mp-sanjay-singh-sent-on-ed-remand-till-10-october-2023

PTB Political न्यूज़ नई दिल्ली : आज अदालत ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 10 अक्तूबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। मामले में ईडी ने 10 दिन की कस्टडी मांगी थी। हालांकि अदालत ने सुनवाई के दौरान ईडी के समक्ष कई सवाल उठाए। गुरुवार को राउज एवन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल के समक्ष संजय सिंह को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। ईडी ने संजय सिंह की 10 दिन की रिमांड मांगते हुए कहा कि वह मामले में पूरी तरह से लिप्त हैं।

.

ED के वकील ने कहा कि संजय के घर से कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। गवाहों और अन्य आरोपियों से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करने के लिए 10 दिन की रिमांड स्वीकार की जाए। अदालत ने ईडी से सवाल किया कि मामला काफी पुराना है और यदि आपके पास साक्ष्य थे तो गिरफ्तारी में इतनी देरी क्यों हुई। अदालत ने ईडी से सवाल पूछा है क्या आपने फोन कब्जे में ले लिया? ईडी के वकील के हां में जवाब देने पर अदालत ने कहा जब फोन आपके पास है तो फिर इसमें आरोपी के साथ इसका आमना-सामना कराने की क्या जरूरत बचती है? आप डेटा वैसे भी निकाल सकते हैं।

.

.

सबूत है तो गिरफ्तारी में देरी क्यों। ईडी के वकील ने कहा कि गवाहों के बयानों के आधार पर गिरफ्तारी हुई है। गवाहों के बयान अभी हुए हैं वे सरकारी गवाह बने हैं। गवाह दिनेश अरोड़ा, संजय सिंह के करीबी हैं। ईडी ने मामले में 239 स्थानों पर छापा मारा है। आरोप है कि संजय के घर दो बार में दो करोड़ का लेनदेन हुआ। संजय के कर्मचारी सर्वेश ने पैसे लिए है। संजय सिंह के फोन से डेटा मिला है।

.

इस दौरान संजय सिंह के वकील मोहित माथुर ने रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि ईडी के पास एक भी सबूत नहीं है। उन्होंने इसे राजनीतिक मामला बताया। मोहित ने कहा कि एक साल से जांच जारी होने के बावजूद अदालत के समक्ष कोई साक्ष्य नहीं रखा गया। एकमात्र गवाह दिनेश अरोड़ा के बयान को आधार बनाकर उनके मुवक्किल को फर्जी मामले में फंसाया गया है। अरोड़ा को पहले सीबीआई और ईडी ने गिरफ्तार किया था। वह अचानक गवाह बन गया। उसके बयान पर कैसे भरोसा किया जा सकता है।

.

.

इसके अलावा एक अन्य आरोपी पर तीन करोड़ लेने का आरोप है ओर उसकी अग्रिम जमानत पर ईडी ने विरोध तक नहीं किया। उन्होंने कहा ईडी ने आठ घंटे सांसद के घर की तलाशी ली जिसमें कोई साक्ष्य नहीं मिला। सबसे महत्वपूर्ण है कि जिस सर्वेश पर पैसे लेने का आरोप है उसका बयान तक दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने कहा ईडी ने अभी तक उन्हें रिमांड आवेदन की प्रति तक नहीं दी गई।

.

ईडी को रिमांड की प्रति देने का निर्देश दिया जाए।वहीं संजय सिंह ने अदालत के समक्ष कहा कि मैं इतना अनजान आदमी तो नहीं कि गवाह को मेरा ना याद नहीं आया। दिनेश अरोड़ा को भी मेरा नाम याद नहीं आया। अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने सारा बयान मेरे खिलाफ दिया। अगर मेरी गलती है तो मुझे सजा दें। वहीं अदालत में पेशी के दौरान ईडी ने उनको मीडिया से बात नहीं करने दी। हालांकि संजय सिंह ने कोर्ट में जाते हुए कहा अन्याय है मोदी जी का। मोदी जी चुनाव हार रहे हैं इसलिए ऐसा कर रहे हैं।

Latest News

.

Latest News