PTB News

Latest news
दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत... मई के पहले दिन महंगाई की जनता पर बड़ी मार, सिलेंडर हुआ 1 हजार रुपए महंगा, जालंधर के साथ लगते इलाके में चली सुबह-सुबह ताबड़तोड़ गोलियां, गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के राइट हैंड का ... एच.एम.वी. में मूल्य-आधारित शिक्षा की ओर सशक्त पहल एआईसीटीई (AICTE) अनुमोदित तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलप... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਅਤੇ ਸਟਾਫ਼ ਨੇ ਮੌਕ ਡਰਿੱਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਹਿੱਸਾ, पीसीएम एस.डी. कालेज फ़ार वुमन जालन्धर के इकनॉमिक्स एसोसिएशन की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने बी एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-V के नतीजों में शानदार सफ... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में चमक दिखाई, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के चार फाइनल ईयर छात्रों का विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त ... इनोसेंट हार्ट्स ने अपनी पाँचों शाखाओं में 2,160 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए...

फिर हुआ स्कूल बस हादसा, 2 को कुचला, जेई की मौत, कॉन्ट्रेक्टर हुआ गंभीर रूप से घायल,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ कांगड़ा (रिपोर्टर) रेखा ठाकुर : आज एक बार फिर से हिमाचल में स्थित कांगड़ा जिले में स्कूल बस हदसा हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया / इस हादसे में एक की हुई मौके पर मौत व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया /

[smartslider3 slider=8]

जानकारी के अनुसार यह हादसा कांगड़ा जिले में स्थित गगल इलाके के नजदीक पड़ते सनौरा सड़क मार्ग पर हुआ / जहां सड़क के किनारे खड़े दो लोगों को एक निजी स्कूल बस ने कुचल डाला, जिससे एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया / मृतक व्यक्ति की पहचान राजेश शर्मा निवासी रैत के रूप में हुई है जोकि IPH शाहपुर उपमंडल के तहत रैत सेक्शन में जई के पद पर कार्यरत थे, जबकि घायल रजोल निवासी प्रवीण कुमार आइपीएच में ही कांट्रेक्टर है /

[smartslider3 slider=9]

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजेश शर्मा व प्रवीण कुमार सनौरा में सड़क किनारे खड़े बातें कर रहे थे कि तभी सामने से आई स्कूल बस ने उन्हें कुचल डाला / बताया जा रहा है कि उस वक्त केवीएस स्कूल की बस का चालक नशे में था / हादसे के वक्त बस में बच्चे नहीं थे, वह बच्चों को लाने जा रहा था / हादसे के तुरंत बाद दोनों को घायल अवस्था में टांडा अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने राजेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया / जबकि प्रवीण का टांडा में उपचार चल रहा है / मृतक राजेश कुमार का एक बेटा व बेटी है / पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व घटना सम्बन्धी जाँच की जा रही है /




Latest News