PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाबियों का विदेश में बसने का सपना आज कल के समय में एक एहम कदम बन चूका है। ऐसे में कनाडा जैसी धरती पर पंजाबियों के जाने का सिलसिला और वहां पहुंचने की चाह ने कनाडा सरकार के पसीने भी छुड़ा रखे हैं, उसका सबसे बड़ा कारण है Immigration एजेंट जो गलत तरिके से लोगों को कनाडा की धरती पर पहुंचने का काम धड्ड्ले से पर रहे हैं और इनको रोक पाने में Canada Government भी परेशान है।
.ऐसे में अब Canada Government ने बड़ा कदम उठाते हुए Canada Study Visa New Rules 2023 में पिछले रूल्स के मुकाबले बहुत से बदलाव कर Canada Study Visa पर जाने वालों को बड़ा झटका दिया है। इसके लिए खुद कनाडा (Canada) के Immigration मंत्री मार्क मिलर ने fake Admission letters से जुड़े 100 से अधिक मामलों का खुलासा तो किया ही साथ ही जांच के बाद शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय छात्रों को धोखाधड़ी से बचाने के उद्देश्य से नए नियमों की घोषणा भी कर दी।
.जिसका सीधा असर धोखाधड़ी करने वाले Immigration Agent के साथ-साथ उन लोगों को भी पड़ेगा जो विदेश में Canada में बसने की चाह में मोटी-मोटी रकम भी फ्रॉड एजेंटों को देने में गुरेज नहीं करते हैं। इस नए Canada Study Visa New Rules 2023 के बारे में अधिक जानकारी देते हुए जालंधर के Canada Study Visa के Visa Expert व AK Study Visa Jalandhar के MD Jaspreet Singh ने बताया की।
.
अब पोस्ट- सेकेंडरी (Post-secondary) Designated Learning institutions (DLI) को एक दिसंबर से शुरू होने वाले स्टडी परमिट (Study Permit) जारी करने से पहले एक नए वेरिफिकेशन प्रोसेस के जरिए Immigration, Refugees and Citizenship Canada (आईआरसीसी) से प्रत्येक आवेदक (Applicants) के स्वीकृति पत्र Letter of Acceptance (LOA ) की पुष्टि करने की जरूरत होगी। जिसके माध्यम से अब यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि Study Permit केवल वास्तविक स्वीकृति पत्रों के आधार पर जारी किए जाएं।
.AK Study Visa के MD Jaspreet Singh ने PTB News को जानकारी देते हुए बताया कि Canada Study Visa New Rules 2023 के मुताबिक अब सारे पैसे Visa लगने के बाद वाला पैकेज सिस्टम लगभग ख़त्म हो जाएगा। Jaspreet Singh (AK Study Visa) ने आगे यह भी बताया कि Letter of Acceptance (LOA) वेरिफाई करने के बाद ही Canada Embassy में आप की फाइल लगेगी और Embassy Students की LOA की जांच भी पुख्ता रूप से करेगी। अगर इस में कोई भी गड़बड़ी पाई गई तो Students को बड़ा झटका देते हुए 5 साल का बैन भी लग सकता है। जिसके बाद Students का भविष्य अधर में लटक सकता है।
.देखें पूरा वीडियो:—
.
आपको यह भी बता दें कि इमिग्रेशन, रिफ्यूजिज और नागरिकता कनाडा (आईआरसीसी) ने धोखाधड़ी वाले प्रवेश के मामलों की जांच के लिए एक विशेष आईआरसीसी टास्क फोर्स बनाई है। आईआरसीसी टास्क फोर्स ने पहले ही फर्जी एडमिट कार्ड वाले 1500 से अधिक छात्र वीजा आवेदनों की पहचान कर ली है। इसमें से 450 छात्र फर्जी एडमिट कार्ड के सहारे किसी तरह कनाडा पहुंच गए।
.इनमें से 263 मामलों की जांच की जा रही है, जिनमें से 63 मामले असली और 103 मामले फर्जी पाए गए हैं। इनमें से करीब 25 मामले पंजाब के छात्रों से भी जुड़े हैं। अब फर्जी छात्रों को देश डिपोर्ट किया जाएगा। ऐसे मामलों में जहां छात्रों ने कुछ भी गलत नहीं किया है, उन्हें अस्थायी अध्ययन वीजा दिया जाएगा और अपनी पढ़ाई जारी रखने का अवसर दिया जाएगा। हालांकि, जालंधर के वीजा कंसल्टेंट द्वारा भेजे गए 700 छात्रों का मामला अलग है, जिसकी अलग से जांच चल रही है।


































