PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर के SSP को लगी माननीय हाईकोर्ट से फटकार, जाने पूरा मामला,

punjab-jalandhar-ssp-mukhwinder-singh-bhullar-reprimanded-by-high-court-case-of-harassing-the-accused-fraud-big-news

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने जालंधर के SSP मुखविंदर सिंह भुल्लर को फटकार और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। यह फटकार धोखाधड़ी के केस में पुलिस द्वारा संवेदनशीलता न दिखाने को लेकर लगाई गई। केस में तीसरी बार हाईकोर्ट पहुंचे पिता-पुत्र द्वारा जमानत के लिए याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने कहा- एसएसपी को पिता-पुत्र को अपनी जेब से 5-5 हजार रुपए जुर्माना देना होगा। हाईकोर्ट पहुंचे गुरशरण सिंह ने कहा- धोखाधड़ी के मामले में पुलिस जांच कर रही थी।

.

.

इस मामले में गुरशरण को बेकसूर पाया गया। गुरशरण ने कहा कि बेकसूर पाए जाने के बाद भी उनका नाम बार-बार इस मामले में घसीटा गया। इसके चलते हाईकोर्ट में पीड़ित द्वारा जमानत याचिका दायर की गई थी। पिछली याचिका में पुलिस ने आश्वासन दिया था कि वह इस मामले में उचित कार्यवाही करेंगे। मगर ऐसा नहीं हुआ। याचिकाकर्ता ने कहा कि पुलिस द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है। इसके चलते उसे दोबारा हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी। तीन बार हाई कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं हुआ।

.

.

तीसरी बार पीड़ित की सुनवाई न होने पर हाई कोर्ट ने केस में संज्ञान लेते हुए जालंधर देहात पुलिस पर सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह जालंधर देहात पुलिस का यह असंवेदनशील रवैया है। जिसके चलते तीसरी बार पीड़ित को हाई कोर्ट की शरण लेनी पड़ रही है। हाई कोर्ट ने कहा कि ऐसा रवैया याचिका कर्ता के करियर पर बुरा प्रभाव डाल सकता है और ऐसा कोर्ट कभी नहीं चाहती। ऐसे में एसएसपी को पीड़ितों को एसएसपी अपनी जेब से 5-5 हजार रुपए जुर्माना देंगे। बता दें कि पिछली सुनवाई पर ही कोर्ट ने याचिका कर्ताओं को जमानत दे दी थी।

.

.

.

Latest News