PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

सवालों में घिरी “Aap” गिरफ्तार हुए केजरीवाल तो किसको मिलेगी जगह, सियासी गलियारों में चर्चे शुरू,

cm-delhi-arvind-kejriwal-if-arrested-then-who-will-take-his-place-new-name-of-chief-minister-discussed-in-the-political-experts-big-news

PTB Political न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली में हुए कतिथ शराब घोटाले मामले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का नोटिस मिलने के साथ ही सियासी गलियारों में नए मुख्यमंत्री के नाम के चर्चे भी शुरू हो गई है। खासतौर पर इसलिए भी, कि Aam Aadmi Party (नेता) मंगलवार दिन भर Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी की आशंका जताते दिखे। इसके लिए दलील पूछताछ के लिए बुलाकर दो मंत्रियों व एक सांसद की गिरफ्तारी को दी जा रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि ईडी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करती है तो उनकी जगह कौन लेगा।

.

.

सियासी चर्चाओं में इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं कि इससे दिल्ली की आप सरकार पर कोई खतरा होगा। सरकार दिल्ली में आप की ही रहेगी। यहां सवाल सिर्फ मुख्यमंत्री की गद्दी का है। इसमें भी अभी अव्वल यही माना जा रहा है कि ED Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal को गिरफ्तार नहीं करेगी, लेकिन ऐसा होने की सूरत में भी किसी दूसरे नेता को तुरंत मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा। इसके लिए पार्टी अदालती कार्यवाही का रुख देखेगी। जिस तरह दावे के साथ आप नेता पूरे घटनाक्रम को साजिश करार दे रहे हैं, उसमें माना जा रहा है कि अदालत से राहत मिल जाए, लेकिन अगर मामला इसके उलट होता है तो कानूनी प्रावधानों के हिसाब से फैसला लिया जाएगा।

.

.

सियासी जानकारों का मानना है कि अगर अदालत में मामला लंबा खिंचता है तो ज्यादा संभावना इसी बात की है कि आप अपने किसी विधायक को इसकी जिम्मेदारी दे दे। मौजूदा सियासी हालात में यह बेहतर फैसला होगा। वजह यह कि अगर किसी ऐसे नेता का नाम आप मुख्यमंत्री के तौर पर लाती है, जो विधायक नहीं है तो उसे छह माह के भीतर चुनाव लड़ना पड़ेगा, लेकिन फिलहाल आप के लिए चुनावी मैदान में जाना सियासी तौर पर नुकसानदेह भी हो सकता है। आप शायद ही इस तरह को कोई फंसने वाला फैसला ले। वह सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ने की रणनीति पर काम करेगी।

.

.

आप नेता जिस तरह मंगलवार मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी की आशंका जता रहे हैं, उसके पीछे पूछताछ के दौरान गिरफ्तारी का इतिहास रहा है। शराब घोटाले व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप के तीन बड़े और दिग्गज नेता गिरफ्तार होने के बाद जेल में हैं। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। यही वजह है कि अब पार्टी Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal के गिरफ्तार होने की आशंका जाहिर कर रही है। फ़िलहाल ऐसा होता है या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा?

.

Latest News