PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

देर रात पंजाब के नामी गैंगस्टरों में चली अंधाधुंध गोलियां, कुख्यात गैंगवार को लगी, हुई मौत, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका,

punjab-firozpur-gangster-gurpreet-singh-alias-laddi-shot-dead

PTB Crime न्यूज़ फिरोजपुर : पंजाब के जिला फिरोजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां देर रात यानि मंगलवार को नामी गैंगस्टरों के गुटों में हुई अंधाधुंध गोलीबारी के बाद गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी उर्फ खिलाड़ी की मौत हो गई। फिरोजपुर शहर में भट्रटियां वाली बस्ती के पास सड़क पर दो गुटों के बीच हुई गैंगवार में हुई गोलीबारी में लाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया, शेर खान गांव के रहने वाले गुरप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। वह कई मामलों में वांटेड था।

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के बीचों बीच गैंगवार और गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गुरप्रीत को गोलियां मारने वाले बदमाश पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोग भी बदमाशों के बारे में ज्यादा कुछ बता नहीं पाए। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो गुरप्रीत की बॉडी सड़क पर पड़ी थी और आसपास काफी खून बिखरा हुआ था। मौके पर भारी संख्या में लोग भी जमा थे। पुलिस जवानों ने सड़क पर पड़े गुरप्रीत को उठाकर फिरोजपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया।

.

.

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गैंगवार के समय गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी अकेला ही था या उसके साथ गैंग के कुछ और लोग भी मौजूद थे अभी यह पता नहीं लग पाया है। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस कुछ भी बता नहीं पा रही व मामले में जाँच की जा रही है। इस गैंगवार के बाद पुलिस ने शहर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर नाकेबंदी बढ़ाकर चैकिंग शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे क्लोज सर्किंट (CCTV) कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है ताकि वहां से बदमाशों के बारे में कोई सुराग हासिल किया जा सके।

.

फ़िलहाल आपको यह भी बता दें कि फिरोजपुर पुलिस ने आज यानि मंगलवार को ही पूरे जिले में सर्च और चैकिंग अभियान भी चलाया था। इसमें अलग-अलग जगह से पांच लोगों को 4 पिस्तौल, 4 राउंड, एक कार और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पिछले कुछ दिनों से पूरे जिले में सख्ती बढ़ा रखी है। इसके बावजूद हुई देर रात गैंगस्टरों में गैंगवार के बाद पुलिस महकमा भी सवालों के घेरे में है।

.

.

वहीं आपको यह भी बता दें कि इससे पहले पंजाब के फिरोजपुर शहर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान करीब 20 मिनट दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इसके अलावा एक और आरोपी सेवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

.

Latest News