PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

एचएमवी में एन.एस.एस. सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ,

commencement-of-a-seven-day-nss-camp-at-hmv

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के निर्देशन में एन.एस.एस. विभाग द्वारा सात दिवसीय विशेष कैंप का शुभारंभ 21 दिसंबर, 2023 को किया गया। प्रोग्राम आफिसर डॉ. वीना अरोड़ा ने वालंटियर्स को 21 से 27 दिसंबर, 2023 तक सात दिनों में करवाई जाने वाली गतिविधियों व प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए उन्हें हर कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

.

.

एन.एस.एस. की एडवाइजर डॉ. अंजना भाटिया ने वालंटियर्स को पूर्ण उत्साह व सकारात्मक सोच के साथ कैंप लगाने के लिए प्रेरित किया। कैंप का विशेष कार्यक्रम रैड क्रास मूक-बधिर स्कूल में किया गया जहां गूंगे-बहरे बच्चों के साथ वालंटियर्स ने खूब मस्ती की। वालंटियर्स ने उन्हें खाने-पीने का सामान वितरित किया। स्कूल के सचिव श्री इन्द्रदेव सिंह मिन्हास ने समाज हित कार्य करने हेतु एन.एस.एस. के कार्यकत्र्ताओं की सराहना की।

.

.

छात्राओं ने अपनी कला व प्रतिभा का परिचय देते हुए स्कूल के प्रांगण की दीवारों पर सुंदर चित्र अंकित किए। पेड़ों की पुताई करके स्कूल के प्रांगण की सुंदरता में अभिवृद्धि की। स्कूल के प्रिंसिपल श्री एन. शर्मा ने प्राचार्या डॉ. सरीन को एन.एस.एस. वालंटियर्स को स्कूल में भेजने पर आभार व्यक्त किया। एन.एस.एस.

.

.

आफिसर सुश्री हरमनु ने कैंप की सुव्यवस्था के लिए वालंटियर्स की विभिन्न कमेटी बना कर शिविरार्थियों को अनुशासित रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने शिविर के के लिए सभी को शुभकामनाएं दी तथा वालंटियर्स को समाज सेवा से जुडक़र सच्चे दिल से काम करने की बात की। इस अवसर पर डॉ. ज्योति गोगिया, डॉ. बलजिंदर, श्री परमिंदर सिंह व सुश्री हरप्रीत भी उपस्थित थे।

.

.

.