PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब, जोरदार धमाकों से दहला इलाका, पुलिस के 2 मुलाजिमों सहित कुल 9 लोग हुए गंभीर रूप से घायल, मचा हड़कंप,

ludhiana-gas-cylinder-blast-dev-chowk-pakhowal-road-2-police-injured-big-news

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में बीते दिन 2 जगहों पर सिलेंडर ब्लास्ट हुए। पहला ब्लास्ट देर शाम गिल रोड पर एक चाय की दुकान में हुआ। जिसमें 4 लोग झुलस गए। झुलसे लोग SPS अस्पताल में दाखिल है। ये धमाका फ्रिक के कम्प्रेसर फटने के बाद हुआ है। कम्प्रेसर की आग सिलेंडर को लग गई। 5 वाहन भी जलकर राख हो गए। वहीं दूसरा धमाका देर रात देव चौक पर कीज होटल के पीछे मोहल्ले में हुआ। जहां 5 लोग घायल हुए।

.

.

जानकारी के मुताबिक देव चौक में सुशील अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी शादी को 13 साल हो चुके हैं और दो बच्चे हैं। वह रोजाना शराब पीकर पत्नी कंचन के साथ वह झगड़ा करता है। पत्नी कंचन ने बताया कि उसका पति पिछले दो दिनों से काम पर नहीं गया। बीते रात उसने बहुत शराब पी हुई थी। किसी बात को लेकर वह उससे झगड़ा करने लगा।

.

ludhiana-gas-cylinder-blast-dev-chowk-pakhowal-road-2-police-injured-big-news

.

कंचन ने कहा कि सुशील ने उसे और बच्चों को कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद सुशील गाली गलौज करने लगा। खुद को कमरे में बंद करके अंदर से कुंडी लगा ली। इसके बाद उसने खुद को आग लगाने की धमकियां दी। कंचन ने कहा कि शोर शराबा सुन कर आस-पास के लोग इकट्‌ठे हो गए। वहीं सूचना पर मौके पर पुलिस कर्मचारी पहुंचे। जिन्होंने सुशील को कमरे से बाहर आने के लिए कहा। पुलिस कर्मचारियों ने जब दरवाजा तोड़ने की कोशिश की तो सुशील ने खुद को आग लगा ली।

.

.

उसी कमरे में गैस सिलेंडर भी पड़ा था। आग से सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाके से साथ के कमरों की दीवारें हिल गई और लेंटर गिर गए। कमरों में रहने वाले दो लोगों के साथ पुलिस के 2 कर्मचारी भी घायल हो गए। वहीं सुशील की दोनों बाजू बुरी तरह झुलस गई। उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो पड़ोसियों को रघुनाथ अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक की पहचान प्रदीप और दूसरे की गुलशन के रूप में हुई है। प्रदीप की हालत अभी गंभीर है। जबकि पुलिसकर्मियों को मामूली चोट आई हैं।

.

.

.