PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

के.एम.वी. की कमलप्रीत कौर ने नेशनल रॉकबॉल चैंपियनशिप में अपना लोहा मनवाया,

kmvs-kamalpreet-kaur-outshines-in-national-rocball-championship

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय,जालंधर की छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत के साथ लगातार महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित करती आ रही हैं. इस ही श्रृंखला में के.एम.वी. कमलप्रीत कौर ने नई दिल्ली में आयोजित हुई 7वीं सीनियर नेशनल रॉकबॉल चैंपियनशिप में अपनी शानदार प्रदर्शन के साथ चैंपियन बनते हुए गोल्ड मेडल हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया.

.

.

.

अपने बेमिसाल खेल प्रदर्शन के साथ सभी का दिल जीतने वाली कमलप्रीत ने पिछले साल भी इसी खेल में से गोल्ड मेडल अपने नाम करवाया था. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने मेधावी छात्रा को इस विशेष उपलब्धि के लिए मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करने की प्रेरणा दी और

.

.

बताया कि विद्यालय के द्वारा सभी खिलाड़ी छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा, खान-पान, रहन-सहन, ट्रांसपोर्टेशन, ओपन एयर जिम, स्विमिंग पूल, अत्याधुनिक जिम्नेज़ियम, हेल्थ क्लब, खुले प्लेग्राउंडज़ आदि की सुविधा उन्हें राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपने आप को स्थापित करने में कारगर साबित होते हैं.

.

.

इसके साथ ही उन्होंने फिज़िकल एजुकेशन विभाग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह तथा सुश्री मनप्रीत कौर के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की.

.

.