PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

जालंधर के अब इन ट्रैवल एजेंटों की खेर नहीं, लाइसेंस रिन्यू करने की प्रक्रिया होगी तेज, लंबित फाइलों का भी होगा जल्द निपटारा,

jalandhar-fake-travel-agents-no-longer-in-trouble-license-renewal-process-will-be-faster-pending-files-will-also-be-resolved-soon-district-magistrate-vishesh-sarangal-gave-instructions

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बुधवार को कहा कि फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार होने से बचाया जा सके।

.

यहां जिला प्रशासकीय परिसर में ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर नकेल कसने के लिए वचनबद्ध है और किसी को भी लोगों को लूटने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

.

.

सोशल साइट्स पर फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा किए जा रहे लुभावने प्रचार-प्रसार का मामला डिप्टी कमिश्नर ने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के ध्यान में लाया तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस और साइबर क्राइम को लिखा जाएगा ताकि इस प्रकार के एजेंटों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

.

jalandhar-fake-travel-agents-no-longer-in-trouble-license-renewal-process-will-be-faster-pending-files-will-also-be-resolved-soon-district-magistrate-vishesh-sarangal-gave-instructions

.

ट्रैवल एजेंटों के लाइसैंस रिन्यू समीक्षा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने इस संबंध में सभी लंबित फाइलों का निपटारा 10 दिन के भीतर सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान श्री सारंगल ने एसोसिएशन की समस्याएं भी सुनी और आश्वासन दिया कि प्रशासन जल्द ही उनके समाधान के लिए एक तालमेल समिति का गठन करेगा।

.

उन्होंने कहा कि इस समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी, जिसमें रजिस्ट्रेशन, नवीनीकरण आदि मुद्दों पर विचार किया जाएगा और उनका निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा इमीग्रेशन फर्मों/ट्रैवल एजेंटों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने सभी लाइसैंस प्राप्त फर्मों से अपना काम कानून के अनुसार करने की अपील की।

.

.

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों, विशेषकर माता-पिता से भी अपील की, जो अपने बच्चों को आगे की शिक्षा के लिए विदेश भेजना चाहते हैं, सेवाओं का लाभ उठाने से पहले फर्मों की प्रामाणिकता की जांच करें। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर डा. अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, एस.डी.एम. अमनपाल सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Latest News