PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बढ़ती सर्दी को देखते हुए फिर हुआ स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान,

school-closed-up-dm-new-order-due-to-cold-and-fog-all-schools-up-to-8th-will-open-from-18-january-2024

.

.PTB Big न्यूज़ आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में नए साल के साथ शुरू हुआ सर्दी का सितम बरकरार है। रविवार रात से सोमवार सुबह तक घना कोहरा रहा। दोपहर को धूप खिली, तो थोड़ी राहत मिली। ऐसे मौसम में स्कूल के छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। अभी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए थे।

.

.

वहीं अब कक्षा 8वीं तक के स्कूलों का अवकाश भी बढ़ा दिया गया है। बता दें मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह कोहरा और गहरा सकता है हालांकि तापमान में अधिक बदलाव के संकेत नहीं है। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

.

.

आगरा के जिलाधिकारी भानूचंद्र गोस्वामी ने ने सचिव बेसिक शिक्षा के निर्देश पर 16 जनवरी को 8वीं तक के विद्यालयों का अवकाश घोषित किया है। 17 को गुरु गोविंद सिंह जयंती का पूर्व घोषित अवकाश है। अब विद्यालय 18 जनवरी से खुलेंगे। आपको यह भी बता दें क़ि लोहड़ी के बाद ठंड कम होना माना जाता है, इस बार स्थिति बदली नजर आ रही है। सर्द हवा से फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। गलन और कोहरा भी झेलना पड़ रहा है।

.

.