PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

के.एम.वी. की छात्राओं ने नासिक, महाराष्ट्र में आयोजित नेशनल यूथ फेस्टिवल में सम्मानित हो विद्यालय को किया गौरवान्वित

proud-achievers-kmvites-clinch-prizes-at-national-youth-festival-held-at-nashik-maharashtra

.

के.एम.वी. की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब राज्य का गौरवपूर्वक प्रतिनिधित्व किया,

प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्राओं को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर ने भारत सरकार के युवा कार्य मंत्रालय द्वारा नासिक, महाराष्ट्र में आयोजित 27वें राष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित की। उल्लेखनीय है कि के.एम.वी. की छात्राओं ने इस राष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया।

.

.

छात्राओं ने इस फेस्टिवल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और लोक नृत्य की श्रेणी में दूसरे रनर अप का स्थान हासिल किया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तर के इस प्रोग्राम में पूरे भारत से प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के सभी जजों ने के.एम.वी. टीम के प्रदर्शन को काफी सराहा।

.

.

गौरतलब है कि के.एम.वी. की गिद्धा टीम पिछले कई वर्षों से ज़ोनल और राज्य स्तरीय यूथ फेस्टिवल्स में भी टॉप पोजीशंस हासिल करती आ रही है तथा पिछले वर्ष हुबली कर्नाटक में हुए इस यूथ फेस्टिवल में भी टीम ने पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया था ।टीम के सदस्यों ने कहा कि वह प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी और के.एम.वी. के प्राध्यापकों के द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन के कारण ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हुईं हैं।

.

.

प्राचार्या जी ने छात्राओं की प्रतिभा को निखारने में ऐसे प्रोग्रामों की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर देते हुए छात्राओं के प्रयासों और उनकी प्रतिभा की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने डॉ. गुरजोत, डीन, ई.सी.ए. और सुश्री गीतिका के द्वारा टीम की तैयारी के लिए उनके प्रतिबद्ध समर्पण के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखेंगे।

.

.

Latest News