PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खांबरा ने सार्थक संदेशों के साथ राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया,

national-girl-child-day-celebrated-at-st-soldier-divine-public-school

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आज सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स की शाखा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खांबरा में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया, इस मौके स्कूल के विद्यार्थियों ने मिलकर राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया, जिसका आयोजन स्कूल प्रिंसिपल मिनाक्षी की देखरेख में किया गया।

.

.

.

इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं के प्रति समाज की सोच को ऊपर उठाने आदि का संदेश देते हुए पोस्टर बनाये, इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है और इसकी शुरुआत 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय एवं भारत सरकार द्वारा की गई थी,

.

.

जिसमें लड़कियों को शिक्षित करने और उन्हें समान अधिकार और अवसर देने की आवश्यकता और महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए लड़कियों के उत्सव का प्रस्ताव रखा गया था। स्कूल की शाखा में पोस्टरों के माध्यम से जगह-जगह संदेश प्रदर्शित किए और महिला सशक्तिकरण के मूल्यों पर भी विचार व्यक्त किए।

.

.

इस मौके ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीत चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई दी और उन्हें हर कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

.

.