PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने बीते दिनों गिरफ्तार किये गए लारेंस बिश्नोई गैंग के दो गैंगस्टरों को लेकर किया बड़ा खुलासा,

lawrence-gang-two-gangsters-arrested-who-turned-out-to-be-responsible-the-balachaur-murder-case-cp-jalandhar-ips-swapan-sharma

.

​PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बीते दिनों एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए लारेंस बिश्नोई गैंग के दो खतरनाक गैंगस्टरों बलाचौर के गांव गढ़ी कानूनगो में एक व्यक्ति की हत्या में भी शामिल थे।

.

.

यह खुलासा करते हुए, पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वपन शर्मा ने कहा कि खुफिया विभाग से मिली जानकारी के आधार पर, लारेंस बिश्नोई गिरोह के दो गैंगस्टरों को रविवार को एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि दोनों गैंगस्टरों की पहचान आशीष कुमार उर्फ ​​आशु पुत्र सरवन सिंह निवासी गांव चल्लूपुर, शामचुरासी होशियारपुर और नितिन उर्फ ​​नन्नू पुत्र रवि घई निवासी 311 गुरु नानक पुरा अवतार जालंधर के रूप में हुई है। 

.

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने आगे यह भी कहा कि दोनों गैंगस्टरों को भगौड़ा घोषित किया गया था और वे जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों के व्यापार और हत्या के कई मामलों में वांछित थे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि दोनों गैंगस्टरों से पूछताछ में 2023 में किए गए एक जघन्य अपराध में उनकी संलिप्तता का पता चला है।

.

.

उन्होंने कहा कि दोनों गैंगस्टरों ने कबूल किया है कि उन्होंने बलाचौर के गांव गढ़ी कानूनगो निवासी 29 अगस्त, 2023 को शिव मंदिर पर फायरिंग के बाद नरिंदर सिंह की हत्या की थी, इस फायरिंग में नरविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्वप्न शर्मा ने आगे बताया कि एफआईआर नंबर 50 आईपीसी की धारा 302, 307, 34,109 आईपीसी और 27 आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन सिटी बलाचौर में दर्ज की गई थी।

.

पुलिस कमिश्नर ने आगे यह भी बताया कि इस हत्या की वजह पांच साल पुरानी रंजिश है और तीन आरोपियों अनमोल सिंह, जसकमलप्रीत सिंह और मुकेश कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि ये दोनों गैंगस्टर फरार थे। स्वपन शर्मा ने कहा कि इन बदमाशों की गिरफ्तारी से इस मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई है।

.

.

पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वपन शर्मा ने यह भी बताया कि आशीष के खिलाफ होशियारपुर और जालंधर में आई.पी.सी. की विभिन्न धाराओं के तहत गंभीर अपराधों के लिए सात एफआईआर दर्ज की गई हैं और कपूरथला, होशियारपुर और जालंधर के पुलिस स्टेशनों में नितिन के खिलाफ तीन एफआईआर और एक डीडीआर दर्ज की गई है।