PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

शहीद अग्निवीर अजय के परिवार से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, 1 करोड़ का सौंपा चेक, कहा मैं अब आपका बेटा, दूंगा मरते दम तक साथ,

ludhiana-khanna-cm-bhagwant-mann-meet-family-agniveer-ajay-singh-check-handed-over-for-rs-1-crore

.

PTB न्यूज़ खन्ना : खन्ना के नजदीकी गांव रामगढ़ सरदारा का अग्निवीर अजय सिंह ने जम्मू कश्मीर में शहीद हुआ। गुरुवार को अजय के परिवार से दुख जताने सीएम भगवंत मान पहुंचे। सीएम ने शहीद की मां, पिता और छह बहनों से मुलाकात की। अजय के जीवन के बारे में पूछा और जीवनगाथा सुनकर भावुक भी हुए।

.

.

सीएम मान ने परिवार को एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा। साथ ही ऐलान किया कि अजय की बहन अंजली देवी जोकि बीए सेकंड ईयर में है, उसकी पढ़ाई पूरी की जाएगी। नौकरी रिजर्व रख ली है। बीए पूरी होते ही नौकरी मिलेगी। सीएम ने ऐलान किया कि अजय सिंह की यादगार गांव में बनाई जाएगी। गांव में बुत लगेगा। गांव के स्कूल के नाम शहीद के नाम पर रखने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया।

.

.

गांव की डिस्पेंसरी को अपग्रेड किया जाएगा। वहां आम आदमी क्लिनिक बनाया जाएगा। सीएम मान ने अग्निवीर भर्ती को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 18 साल में भर्ती करके 6 महीने ट्रेनिंग देते हैं। 22 साल की उम्र में पूर्व फौजी बना देते हैं। हमारे नौजवान देश की रक्षा करने को तैयार हैं। केंद्र राजनीति कर रही है।

.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि शहीद केवल एक परिवार या राज्य के नहीं होते बल्कि समूची कौम के होते हैं। शहादत में कैटेगरी नहीं होनी चाहिए। शहीद ही शहीद होता है। इसमें भेदभाव नहीं करना चाहिए ,राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता मुहैया करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

.

.

आपको यह भी बता दें कि बेहद गरीब परिवार में मेहनत करने के बाद अजय सिंह भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। 6 बहनों का इकलौता भाई था। परिवार में बुजुर्ग मां बाप हैं। परिवार का गुजारा चलाने के लिए और कोई साधन नहीं हैं। जिसके चलते परिवार के लोग सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं।

.