PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में बैंक डकैती, खालसा कॉलेज में स्टूडेंट की हत्या का प्रयास, आरोपियों ने क्यों किया सरेंडर?

punjab-jalandhar-police-2-accused-arrested-bank-robbery-attempt-to-murder-student-in-khalsa-college

.

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में बैंक डकैती मामले में नामजद आरोपियों ने हत्या की कोशिश के केस में सरेंडर किया है। जिनकी पहचान बस्ती शेख के रहने वाले विनय तिवारी और मनिंदर उर्फ गग्गू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि दोनों अभी तक कहां रह रहे थे और किस गैंग के साथ काम कर रहे थे।

.

.

ASI बलकरण सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नई बारादरी में पिछले साल दिसंबर में एक हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपियों ने 10 दिसंबर 2023 को खालसा कॉलेज में घुस कर कैंटीन में चाय पी रहे छात्र पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें, उसे तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार केस दर्ज होने के बाद से आरोपियों की तलाश जारी थी। मगर, वह पुलिस से बचते हुए फिर रहे थे। जब पुलिस ने आरोपियों के परिवारों पर दबाव बनाया तो कोर्ट में पहुंच कर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को शक है कि विनय और उसके साथियों के पास हथियार भी हैं, जो बरामद किए जाने हैं।

.

.

.

.