PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

5 शेयर जो आपको को कर देंगे मालामाल? आ सकता है बंपर उछाल,

share-market-stock-picks-5-stocks-with-consistent-score-improvement-and-upside-potential-36-percent

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : शेयर बाजार (Stock Market) में आज भले ही गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन बहुत से शेयर (Multibagger Stocks) ऐसे हैं जिनमें बंपर उछाल आया है। बाजार में गिरावट के बावजूद इन शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इन शेयरों में अभी भी तेजी बनी हुई है। आज हम आपको ऐसे ही 5 शेयरों (Stocks) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें इस हफ्ते बंपर उछाल आ सकता है।

.

.

आप मुनाफा कमाने के लिए इन शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं। इन शेयरों में तेजी के सभी संकेत दिख रहे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन शेयरों को निवेशक अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं। इन शेयरों में इस सप्ताह करीब 36 फीसदी तक का उछाल आ सकता है। हालांकि आप शेयर बाजार में बिना जानकारी के निवेश न करें। किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

.

.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो पेंट्स लिमिटेड कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है। कंपनी सजावटी पेंट के निर्माण और बिक्री में लगी हुई है। इसके उत्पादों में इमल्शन, एनामेल, कोटिंग, डिस्टेंपर, प्राइमर, पुट्टी और सीमेंट पेंट शामिल हैं। इसने बाजार में मेटालिक इमल्शन, टाइल कोट इमल्शन, ब्राइट सीलिंग कोट इमल्शन और फ्लोर कोट इमल्शन सहित कई प्रोडक्ट पेश किए हैं। एक्सपर्ट्स ने इंडिगो पेंट्स के शेयर को होल्ड करने की सलाह दी है। शेयर में करीब 36 फीसदी का उछाल देखने को मिल सकता है।

.

.

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के शेयर में करीब 32 फीसदी तक का उछाल आ सकता है। यह कंपनी व्यक्तियों और समूहों को जीवन बीमा, पेंशन और स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है। इसकी बीमा बचत योजनाओं में आईसीआईसीआई गारंटीड इनकम फॉर टुमॉरो, आईसीआईसीआई प्रू लक्ष्य, आईसीआईसीआई प्रू फ्यूचर परफेक्ट, आईसीआईसीआई प्रू कैश एडवांटेज आदि शामिल हैं। एक्सपर्ट्स ने शेयर को खरीदने की सलाह दी है। हालांकि आप एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर करें।

.

.

.