PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

बड़ी ख़बर, रिलायंस ज्वेलर्स के शोरूम में हुई दो करोड़ के आभूषण की लूट, इस IPL खिलाड़ी के पिता को भी बनाया निशाना, फैली सनसनी,

bihar-news-robbery-of-two-crore-worth-jewelry-at-reliance-jewelers-in-samastipur

.

PTB Crime न्यूज़ समस्तीपुर : समस्तीपुर में रिलायंस ज्वेलरी में डकैतों ने जमकर लूट मचाई। अपराधियों ने केवल 20 मिनट में घटना को अंजाम दे दिया। पुलिसिया पूछताछ के बाद रात करीब 11.30 बजे शोरूम से बाहर निकले अधिवक्ता सुधाकर राय ने बताया कि शाम के करीब आठ बज रहे थे। वह जेवरात की खरीदारी के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान हाथ में पिस्टल लिए दो बदमाशों ने पहले प्रवेश किया, पीछे से पांच अन्य बदमाश भी अंदर घुस आए।

.

.

उनके अलावा कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर सीढ़ी वाले रूम में बंद कर दिया। सभी के मोबाइल भी लेकर फेंक दिए गए। बदमाशों ने फिर आराम से 15-20 मिनट रहकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। भागने के दौरान एक बदमाश की पिस्टल भी शोरूम के अंदर ही छूट गई। जिसे बाद में पुलिस ने जब्त किया है। राय ने बताया कि सभी बदमाशों के हाथ में पिस्टल थी। जिसके बल पर कर्मियों को बंधक बनाकर रखा था। सीढ़ी वाले गेट पर दो बदमाश पहरा दे रहे थे, ताकि कोई शोर नहीं मचाए।

.

bihar-news-robbery-of-two-crore-worth-jewelry-at-reliance-jewelers-in-samastipur

.

बाहर में भी कुछ बदमाश हो सकते थे, जिससे इंनकार नहीं किया जा सकता। बता दें कि रिलायंस के इस शोरूम के मुख्य गेट के दोनों ओर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब है। यह कई महीनों से काम नहीं कर रहा है। बताया गया है कि बदमाश शर्टर गिरा कर भागे, जिस कारण कर्मी यह नहीं देख पाये कि बदमाश किस दिशा में भागे हैं। चूंकी रात होने के कारण लोगों की भी चहलकदमी कम थी, जिससे यह जानकारी नहीं मिल पाई कि बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद किस दिशा में भागे हैं।

.

.

इधर, एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि लूट की घटना के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर अनुसंधान कर रही है। फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया है। अभी शोरूम के कर्मी जेवरातों का मिलान कर रहे हैं। हालांकि मैनेजर ने कहा कि है बदमाशों ने डेढ़ से दो करोड़ रुपए की लूट की है। कुछ ग्राहक से भी लूटपाट किया गया है। इस मामले में अभी दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

.

.