PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब, आम आदमी पार्टी के नेता की सुबह-सुबह गोलियां मारकर की अज्ञात हमलावरों ने हत्या,

aam-aadmi-party-leader-murder-bullet-of-gurpreet-singh-gopi-chohla

.

.

PTB Crime न्यूज़ तरनतारन : पंजाब के जिला तरनतारन से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां आम आदमी पार्टी के करीबी नेता और खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा के करीबी की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

.

.

इस घटना को हमलावर ने श्री गोइंदवाल साहिब के पास रेलवे फाटक बंद होने पर गाड़ी का पीछा करते हुए अंजाम दिया। इस हमले में गुरप्रीत सिंह चोला की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी निवासी चोहला साहिब जो आज सुबह अपनी कार से श्री गोइंदवाल साहिब के लिए निकला था। जब गुरप्रीत सिंह की कार फतेहाबाद रेलवे फाटक के पास पहुंची तो फाटक बंद था।

.

.

इसी दौरान स्विफ्ट कार सवार हमलावर पहले से ही उसका पीछा कर रहे थे। उन्होंने गुरप्रीत सिंह पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस हमले में गुरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक गुरप्रीत सिंह विधानसभा हलका खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा का बेहद करीबी बताया जाता है। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू कर दी है।

.

.

.