PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

शनिवार को हुआ शेयर बाजार में जोरदार उछाल, लगातार दूसरे दिन रहा ऑल टाइम हाई, जाने निवेशकों को कितना हुआ फायदा,

business-saturday-2-march-2024-share-market-will-open-today-even-holiday-big-breaking-news

.

PTB Big न्यूज़ मुंबई : शेयर मार्केट में आज यानी शनिवार (2 मार्च) को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। सेंसेक्स ने 73,994 का और निफ्टी ने 22,419 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि इसके बाद ये थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 60 अंक बढ़कर 73,806 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 39 अंक की तेजी रही। ये 22,378 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर मार्केट आज शनिवार को भी ओपन हुआ।

.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE ने 14 फरवरी को ऐलान किया था कि 2 मार्च को छुट्‌टी के दिन भी बाजार ओपन रहेगा। इस दौरान दो स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन हुए। डिजास्टर रिकवरी साइट को टेस्ट करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। डिजास्टर रिकवरी साइट का इस्तेमाल सबसे रीसेंट बैकअप से डेटा रिकवर करने के लिए किया जाता है। यदि प्राइमरी लोकेशन और उसके सिस्टम किसी अप्रत्याशित घटना के कारण फेल हो जाते हैं तो रिकवरी साइट पर स्विच किया जा सकता है।

.

.

स्पेशल ट्रेडिंग का पहला सेशन प्राइमरी साइट पर सुबह 9.15 बजे से 10 बजे तक और दूसरा DR साइट पर सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक हुआ। प्री ओपनिंग सेशन सुबह 9 से 9.08 बजे और 11.15 से 11.23 बजे तक हुआ। इससे पहले बीते कल, यानी 1 मार्च को भी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स ने 73,819 का और निफ्टी ने 22,353 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, बाद में ये थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 1245 अंक की तेजी के साथ 73,745 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 355 पॉइंट की तेजी रही। ये 22,338 के स्तर पर बंद हुआ।

.

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट देखने को मिली। ऑयल-गैस, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। टाटा स्टील निफ्टी का टॉप गेनर रहा। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा 3.62% की तेजी रही। वहीं, निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.25%, निफ्टी ऑटो में 2.25%, निफ्टी बैंक में 2.53%, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2.53% और निफ्टी PSU बैंक में 2.18% की तेजी है। जबकि, निफ्टी मीडिया में 1.47%, निफ्टी फार्मा में 0.95% और निफ्टी IT में 0.54% की गिरावट रही।

.

शेयर बाजार में तेजी की 3 वजह : —

वित्त वर्ष 2023-2024 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी GDP ग्रोथ बढ़कर 8.4% पर पहुंच गई है। इसका मार्केट सेंटिमेंट पर पॉजिटिव इंपैक्ट हुआ है। हाल ही में कुछ सर्वे ने आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA की जीत की भविष्यवाणी की है। इससे बैंकिंग और PSU शेयरों में उत्साह वापस आ गया है। गुरुवार को अमेरिकी इन्फ्लेशन डेटा जारी होने के बाद वॉल स्ट्रीट पर S&P500 और नैस्डैक रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। इसका ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ा है।

.

.