PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, जानें मामला

excise-policy-case-manish-sisodia-judicial-custody-extended-till-march-7

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने हिरासत को सात मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। वहीं दूसरी तरफ आप सांसद संजय सिंह को भी कोर्ट में पेश किया गया। जहां उनकी भी न्यायिक हिरासत को सात मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 22 फरवरी को अदालत के समक्ष दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आगे की जांच पर विस्तृत स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर दी थी।

.

.

अदालत ने सीबीआई को आगे की जांच पर विस्तृत स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। साथ ही अदालत ने सीबीआई मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत अवधि 12 मार्च तक बढ़ा दी थी। वहीं दूसरी तरफ 21 फरवरी को अदालत ने जमानत पर फैसला टाल दिया। कोर्ट ने कहा कि क्या वह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा दायर नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई कर सकती है,

.

.

जब उनकी सुधारात्मक याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने आठवीं बार समन जारी किया और पूछताछ के लिए चार मार्च को बुलाया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ होनी है। दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में चल रही जांच में शामिल होने के लिए सात बार समन जारी हो चुका है।

.

.

लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस में नहीं पहुंचे हैं। 26 फरवरी को भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए। आम आदमी पार्टी ने ईडी के सातवें समन पर कहा था कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ईडी के ऑफिस नहीं जाएंगे। क्योंकि अभी मामला कोर्ट में लंबित है। जिसकी सुनवाई 16 मार्च को होगी।

.