PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर से बड़ी ख़बर, निगम ने किया इस अवैध बन रही बिल्डिंग को सील,

jalandhar-municipal-corporation-action-against-agarwal-dhaba

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब में जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग विभाग ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने शहर के चर्चित कूल रोड स्थित अग्रवाल ढाबे की बिल्डिंग को सील कर दिया। अभी बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल ही रहा था। एटीपी सुखदेव ने कहा कि नगर निगम से बिना मंजूरी लिए उक्त बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। जिसके चलते ये कार्रवाई की गई।

.

.

एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि आज अग्रवाल ढाबे की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। इसे लेकर उन्हें नोटिस भी दिया गया था। बिल्डिंग का नक्शा तक पास नहीं करवाया गया था। मगर फिर भी निर्माण कार्य जारी रहा और उसकी कोई भी अथॉरिटी नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि अगर ढाबा मालिक द्वारा लगाई गई सील खोली गई या दोबारा काम शुरू किया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

.

.

​​​​​​​एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि बीते दिन पंजाब लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह और नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन के साथ बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों की मीटिंग हुई थी। जिसमें उन्हें शहर की अवैध इमारतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे। जिसके बाद बिल्डिंग विभाग की टीम ने शहर की अवैध इमारतों को लिस्ट आउट करना शुरू किया। सुखदेव ने कहा कि शहर के अन्य हिस्सों में भी ऐसी कई बिल्डिंग्स हैं। जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

.

.