PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से प्रवेश करने वाले वाहन चालकों को दिया सरकार ने बड़ा झटका,

entry-of-vehicles-from-outside-states-will-become-costlier-by-rs-10-to-50-in-himachal-pardesh-new-rates-will-be-aprail

.

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश में 1 अप्रैल से बाहरी राज्यों के नंबर वाले वाहनों का प्रवेश शुल्क 10 से 50 रुपये तक बढ़ गया है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए टोल बैरियरों पर विभिन्न श्रेणियों के वाहनों से लिया जाने वाला 24 घंटे का प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया है। भारी मालवाहक वाहनों को अब 500 की जगह 550 रुपये चुकाने होंगे। 6 से 12 सीट यात्री वाहनों को 100 रुपये और 12 सीट से अधिक को 160 रुपये देने होंगे। निजी वाहन चालकों को 50 रुपये की जगह अब 60 रुपये शुल्क देना पड़ेगा।

.

.

प्रदेश के तहत आने वाले 55 टोल बैरियरों के लिए कर एवं आबकारी विभाग ने प्रवेश शुल्क की दरें तय की हैं। मालवाहक वाहनों की श्रेणी में 250 क्विंटल या उससे अधिक भार के वाहनों को प्रदेश में प्रवेश करने के लिए अब 700 रुपये शुल्क देना पड़ेगा। बाहरी राज्यों के नंबर वाले भारी मालवाहक वाहनों के साथ हिमाचल में पंजीकृत इन वाहनों से भी यह शुल्क वसूला जाएगा।

.

.

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए तय किए प्रवेश शुल्क के आधार पर ही त्रैमासिक और सालाना पास बनाए जाएंगे। 120 से 250 क्विंटल वाले भारी मालवाहक वाहनों से अब 550 रुपये, 90 से 120 क्विंटल वाहनों से 300 रुपये, 20 से 90 क्विंटल वाले वाहनों से 160 रुपये, छाेटे मालवाहक 20 क्विंटल से कम भार वाले वाहनों से 120 रुपये और ट्रैक्टर निजी या सार्वजनिक से 60 रुपये लिए जाएंगे।

.

.