PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

हिमाचल पुलिस टीम को गुरुग्राम के थाने में घंटों डिटेन को लेकर DGP हिमाचल ने बताई सचाई,

himachal-police-team-detained-for-hours-in-gurugram-police-station-know-the-whole-matter

.

PTB Big न्यूज़ शिमला/गुरुग्राम : राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और सरकार को अस्थिर करने के मामले में हेलिकाप्टर कंपनी के कार्यालय में छानबीन करने सर्च वारंट लेकर पहुंची हिमाचल पुलिस टीम को हरियाणा पुलिस ने घंटों थाने में डिटेन करके रखा। पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा ने बताया कि इस मामले की जानकारी शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी से मिली, जिसके बाद हरियाणा पुलिस से बात की। वहीं गुरुग्राम पुलिस ने हिमाचल पुलिस कर्मियों को डिटेन करने के आरोप नकार दिए हैं।

.

.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिला शिमला से पुलिस टीम एक अधिकारी की अगुवाई में जांच के लिए सोमवार को गुरुग्राम पहुंची थी। इस दाैरान दोपहर के समय पुलिस संबंधित कंपनी के कार्यालय में छानबीन कर रही थी, तो स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और टीम को गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क सेक्टर 105 थाने ले गई। दोपहर करीब 3:00 बजे हिमाचल पुलिस की टीम को थाने ले जाया गया और देर रात तक वहां रोके रखा।

.

.

मामला दोनों राज्यों के उच्च पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद हिमाचल पुलिस की टीम को रात को थाने से भेजा। हिमाचल पुलिस ने निचली अदालत से सर्च वारंट हासिल किया था। इसके बाद टीम गुरुग्राम में एक हेलिकाप्टर कंपनी के कार्यालय में विधायकों की हवाई यात्राओं का रिकॉर्ड खंगालने गई थी। पुलिस के मुताबिक कई बार आग्रह के बावजूद कंपनी विधायकों को हवाई सेवाओं पर खर्च का ब्योरा देने से आनाकानी कर रही थी।

.

.

वहीं, डीजीपी अतुल वर्मा ने इस बारे में मीडिया के बंधुओं को बताया कि शिमला के पुलिस अधीक्षक गांधी से इस बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने हरियाणा पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि मुझे मामले के बारे में सभी तथ्यों की जानकारी नहीं है कि इसके क्या कारण हैं, लेकिन गैरकानूनी तरीके से अगर पुलिस को डिटेन किया है तो एसपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत इसे चैलेंज करना चाहिए।

.