PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब के नए राज्यपाल के रूप में गुलाब चंद कटारिया ने ली शपथ, सीएम मान ने दी मुबारकबाद,

gulab-chand-kataria-took-oath-new-governor-punjab-cm-bhagwant-maan-was-also-present-at-raj-bhavan-punjab

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज राजभवन में पद की शपथ ली। पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस ने उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस दौरान उपस्थित थे। शपथ ग्रहण से पहले कटारिया बुधवार सुबह सवा 8 बजे सेक्टर 8 के प्राचीन मंदिर में पहुंचे। वहां पहुंचने पर उनका सिरोपा देकर स्वागत किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

.

gulab-chand-kataria-took-oath-new-governor-punjab-cm-bhagwant-maan-was-also-present-at-raj-bhavan-punjab

.

गुलाब चंद कटारिया राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य भी हैं। वे राजस्थान सरकार के गृहमंत्री रह चुके हैं। इससे पहले वे ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री भी रह चुके हैं। उनका जन्म राजस्थान के उदयपुर में 13 अक्तूबर 1944 को हुआ था। 1977 में गुलाब चंद कटारिया ने पहली बार छठी राजस्थान विधानसभा के लिए उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा और विजयी हुए।

.

gulab-chand-kataria-took-oath-new-governor-punjab-cm-bhagwant-maan-was-also-present-at-raj-bhavan-punjab

.

गुलाब चंद कटारिया भारतीय जनता पार्टी से एक भारतीय राजनीतिज्ञ भी हैं। क्योंकि इन्हें राजनीति का लंबा अनुभव है। गुलाब चंद कटारिया ने 11 चुनाव लड़े, जिनमें से नौ जीते हैं। उदयपुर से वे 9वीं लोकसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। आपको यह भी बता दें कि इससे पहले पंजाब के नए राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मंगलवार को शहर पहुंच गए थे। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा ने उनका स्वागत किया।

.

gulab-chand-kataria-took-oath-new-governor-punjab-cm-bhagwant-maan-was-also-present-at-raj-bhavan-punjab

.

नए राज्यपाल कटारिया अपनी पत्नी अनीता कटारिया के साथ जैसे ही राजभवन पहुंचे, वहां पर गर्मजोशी के साथ अधिकारियों की तरफ से उनका स्वागत किया गया। पंजाब पुलिस की तरफ से उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर मुख्य सचिव पंजाब अनुराग वर्मा, राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव के. शिव प्रसाद, यूटी प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा, पंजाब डीजीपी गौरव यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

.