PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

हिमाचल के हालातों पर CM सुक्खू ने ली एमर्जेंसी मीटिंग, जनता से भी की अपील,

cm-sukhwinder-singh-sukhu-takes-emergency-meeting-disaster-appeals-public-36-hours-heavy-for-himachal-pardesh

.

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल के कुल्लू, मंडी और रामपुर में आई त्रासदी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों के साथ बैठक शुरू कर दी है। उन्होंने संबंधित जिलों के डीसी से बातचीत की। इस दौरान मंत्री जगत सिंह नेगी भी उपस्थित रहे। सीएम ने कहा समेज हादसे में 50 लोग लापता हैं, जबकि 2 के शव बरामद कर लिए हैं।

.

.

एनडीआरएफ को मौके पर भेज दिया गया है, जबकि सेना की भी मदद ली जा रही है, जबकि एयरफोर्स की भी मदद ली जा रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों की ओर न जाएं, क्योंकि हिमाचल के लिए अगले 36 घंटे भारी हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से आपदा में राहत की मांगी की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली है,

.

.

जबकि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और प्रियंका गांधी ने भी फोन पर सीएम से स्थिति का जायजा लिया है। समेज खड्ड में बादल फटने की घटना से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला से हेलीकॉप्टर के माध्यम से कुछ ही देर में रवाना होंगे । मौके पर पहुंच पर प्रभावितों से मिलेंगे और रेस्क्यू के कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

.

.