PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से 36 लोग हुए लापता, अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से लिया हालात का जायजा,

36-people-missing-due-to-cloud-burst-jhakri-amit-shah-took-information-about-the-situation-from-cm-sukhwinder-singh-sukhu

.

.

PTB Big न्यूज़ रामपुर : रामपुर क्षेत्र के झाकड़ी में समेज खड्ड में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक आज यानि गुरुवार को तडक़े बादल फटने से 36 लोग लापता हो गए हैं। सूचना मिलते ही उपमंडल प्रशासन रामपुर, एनडीआरएफ , सीआईएसएफ, होमगाड्र्स व चिकित्सा दल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। उपमंडल अधिकारी नागरिक रामपुर निशांत तोमर ने

.

.

बताया कि बादल फटने से 36 लोगों के लापता होने की जानकारी है। सडक़ें कई जगह से बंद हैं, जिस कारण दो किलोमीटर पैदल चलकर घटनास्थल पर पहुंचना पड़ रहा है। राहत कार्य तुरंत आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी, स्पेशल होम गार्ड की टुकड़ी भी रेस्क्यू दल में शामिल किया गया है। रेस्क्यू कार्यों में सारी टीमें एक जुट होकर कार्य कर रही है। एंबुलेंस सहित सभी आधारभूत सुविधाएं रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल की गई है।

.

36-people-missing-due-to-cloud-burst-jhakri-amit-shah-took-information-about-the-situation-from-cm-sukhwinder-singh-sukhu

.

उन्होंने कहा कि लापता लोगो की खोज की जा रही है और उन्हें बचाने कर हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उधर, केंद्रीय गृह अमित शाह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फ़ोन पर बात कर राज्य में बादल फटने से हुए उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली है। गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए एनडीआरएफ की तैनाती सहित केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

.

.