PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. (ਇਕਨਾਮਿਕਸ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.A. सेमेस्टर II की छात्रा जसअमृत कौर ने कॉलेज के 'रोल ऑफ़... हर बच्चे को सीखने का मौका मिलना चाहिए, एलपीयू के 'ज्ञानदीप' के ज़रिए क्लासरूम से बाहर शिक्षा पहुँचान... सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड में भव्य विदाई समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, 150 करोड़ के हुई पार बड़ी ख़बर : एक बार फिर से पंजाब आ रहे हैं PM मोदी! कर सकते हैं बड़े ऐलान, शेड्यूल किया जा रहा है तैयार पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन...

पंजाब : युवक ने खुद को मारी गोली, लाखों खर्च कर प्रेमिका को भेजा था विदेश, विदेश पहुंचते ही शादी से मुकरी,

spent-seven-lakh-rupees-to-sent-his-girlfriend-to-uk-she-refused-to-marry-young-man-shot-himself-in-samana

.

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पटियाला के समाना में एक युवक ने खुद को गोली माकर आत्महत्या कर ली। युवक के सुसाइड की वजह उसकी प्रेमिका है। प्रेमिका ने यूके जाकर युवक के साथ सारे रिश्ते तोड़ दिए। इसी से आहत समाना के गांव नसूपुर के एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल 0.32 बोर से सिर पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। सदर समाना पुलिस ने मामले में मृतक युवक के पिता कुलदीप सिंह की शिकायत पर प्रेमिका व उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है,

.

.

लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान 25 साल के पलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों में प्रेमिका कोमलप्रीत कौर व उसकी माता मनप्रीत कौर निवासी अमन नगर पटियाला शामिल हैं। मृतक के पिता कुलदीप सिंह की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उनके लड़के पलविंदर सिंह की कोमलप्रीत कौर के साथ विदेश जाने के लिए विवाह कराने संबंधी बातचीत चल रही थी।

.

.

कोमलप्रीत कौर के विदेश जाने के समय उसकी माता ने युवक व उसके परिवार वालों से सात लाख रुपये भी लिए थे। यह तय हुआ था कि कोमलप्रीत कौर विदेश पहुंचकर लड़के को भी वहां बुला लेगी और दोनों की शादी करवा दी जाएगी। लगभग दो महीने पहले लड़की यूके चली गई, लेकिन वहां पहुंचने के बाद कोमलप्रीत कौर ने लड़के के साथ बातचीत कम करनी शुरू कर दी। 31 जुलाई को पलविंदर सिंह ने जब लड़की को फोन किया, तो उसने अच्छे से बात नहीं की। युवती लगातार पलविंदर से शादी न करने व उसे विदेश बुलाने से इन्कार कर रही थी।

.

.

लिए गए पैसे देने से भी वह मुकर गई थी। धमकी दे रही थी कि अगर उसे ज्यादा फोन किए तो वह उसे ब्लाक कर देगी। इन सबसे परेशान होकर युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल 0.32 बोर से खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों के मुताबिक पलविंदर सिंह उनका इकलौता लड़का था। लड़के के प्रेम के कारण उन्होंने बड़ी मुश्किल से पैसे का प्रबंध करके लड़की को यूके भेजा था। परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

.