PTB News

Latest news
डंकी रूट' से विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ED ने अटैच की करोड़ों की संपत्ति... एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान, कितने अरब डॉलर पार की संपत्ति, जानें? नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल को लेकर माननीय अदालत ने दी बड़ी राहत, शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत,
Translate

भाजपा सरकार ने शहीदों के सपनों को साकार करने का बीड़ा उठाया : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

the-bjp-government-took-the-initiative-make-the-dreams-of-the-martyrs-come-true-saini

PTB Big न्यूज़ सिरसा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चल रही है। सरकार ने विभिन्न योजनाओं को शुरु करके शहीदों के सपनों को पूरा करने का बीड़ा उठाया है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 9वीं कक्षा की इतिहास की पुस्तक में प्रदेश सरकार ने शहीद उधम सिंह जी की जीवनी को शामिल किया है।

.

.

यह उनके प्रति हमारी एक सच्ची श्रद्धांजलि है। सैनी बुधवार को जिला सिरसा में डेरा बाबा भूमणशाह गांव संगर सरिस्ता में शहीद उधम सिंह के 84वें शहीदी महासम्मेलन में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि क्रांतिकारी वीरों की शहादत की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीद उधम सिंह एक महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने बाल्यकाल में ही यह संकल्प धारण कर लिया था

.

.

कि जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी जनरल डायर से बदला लेंगे। उन्होंने कहा कि 21 सालों की कड़ी तपस्या के बाद शहीद उधम सिंह ने एक सभा में जनरल डायर को गोलियां मार कर जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लिया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने हमारे क्रांतिकारियों पर अनेक जुल्म ढाए। क्रांतिकारी वीरों ने तपस्या की, कष्ट सहन किए। उनकी गाथा सुनकर आज हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

.

.

उन्होंने शहीद उधम सिंह के माता पिता को भी याद किया कि उन्होंने ऐसे महान वीर को जन्म दिया। मुख्यमंत्री ने सिरसा, करनाल, रादोर, भुन्ना, कुरुक्षेत्र, रतिया, जगाधरी में निर्माणाधीन कंबोज धर्मशालाओं के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने हिसार के पुराने गवर्नमेंट कॉलेज के मैदान में लगी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा के पास उनके नाम पर लाइब्रेरी बनाने की घोषणा भी की। बाबा ब्रह्मदास महाराज ने महान क्रांतिकारी शहीद शिरोमणि उधम सिंह की

.

.

शहादत दिवस पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। समारोह को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बी आर कंबोज, अंतरराष्ट्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सलाहकार डा. संदीप सिंह कोरा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय शहरी निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा, विधायक गोपाल कांडा, पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज, पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर, सुनीता दुग्गल तथा मनजिंदर सिंह सिरसा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Latest News