PTB News

Latest news
पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

अश्लील चैट मामले में बीजेपी नेता व विधायक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, Social Media पर वायरल हुआ मामला,

fir-against-bjp-mla-hansraj-for-obscene-chat-with-a-girl-in-chaurah-chamba-himachal-pradesh-chamba

PTB Big Political न्यूज़ चंबा : अकसर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले चुराह विस क्षेत्र के विधायक हंसराज एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार उनके विस क्षेत्र की लड़की ने उनके खिलाफ अश्लील चैटिंग करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर लड़की ने महिला थाना में भी FIr भी दर्ज करवा दी है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करके आगामी जांच भी शुरू कर दी है।

.

.

पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की है। यह FIR 9 अगस्त 2024 को महिला थाना में दर्ज करवाई गई है। इसमें पुलिस ने लड़की के तीसा अदालत में 164 के तहत बयान भी दर्ज करवा दिया है। अब पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। सोशल मीडिया में यह मामला काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इसको लेकर जहां कांग्रेसी नेता भाजपा विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं तो वहीं,

.

.

अन्य संस्थाओं के लोग भी इस मामले में भाजपा विधायक पर कार्रवाई करने की मांग उठा रहे हैं। जिस प्रकार से सोशल मीडिया में यह मामला वायरल हो रहा है। उससे विधायक को काफी नुकसान हो सकता है, क्योंकि कहीं न कहीं इस मामले की वजह से उनकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। इसका प्रभाव उनके राजनीतिक करियर पर भी देखने को मिल सकता है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि लड़की ने विधायक के खिलाफ अश्लील चैटिंग करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है।

.

.

पुलिस इस मामले में गहनता के साथ जांच कर रही है। चुराह विधायक हंसराज ने बताया कि कांग्रेसी नेता उन्हें बदनाम करने को लेकर इस तरह की साजिश कर रहे हैं। गलतफहमी की वजह से लड़की ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। अब लड़की अपनी शिकायत को वापस लेने के लिए तैयार हो गई है। चुराह विस क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे यशवंत खन्ना ने सोशल मीडिया में बयान दिया है कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और भाजपा विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को लेकर मांग करेंगे।

.

.

Latest News