PTB News

Latest news
जालंधर के विवादित अस्पताल में एक बार फिर डाक्टर पर लगे गंभीर आरोप, जाने पूरा मामला, हिमाचल प्रदेश में कुदरत ने फिर बरपाया कहर, कहीं फटा बादल तो कहीं बहे मजदूर, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. ਪੋਲੀਟੀਕਲ ਸਾਇੰਸ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਰਿਹਾ, आईवी वर्ल्ड स्कूल ने प्रतिष्ठित शिक्षाविद श्री माधव राव के साथ शिक्षकों के लिए एक सशक्तिकरण कार्यशाल... एच.एम.वी. की बीए सेमेस्टर-5 (हिन्दी ऑनर्स) की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, जालंधर, जेल में बंद MLA Raman अरोड़ा के समधी राजू मदान को लेकर एक हुआ बड़ा खुलासा, दोनों बेटों के ऊपर... Bikram Majithia के घर पड़ी Vigilance विभाग की Raid, घर के हर कोने की हुई जांच, जालंधर के डॉ. रमन चावला को वियना (Austria) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अतिथि व्याख्याता के ... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਮੈਰਿਟ ਧਾਰਕਾਂ ਨੇ ਬਾਇਓਟੈਕਨਾਲੋਜੀ ਕੋਰਸ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਦਾਖ਼ਲਾ, सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने गर्मी की छुट्टियों में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया,
Translate

सेंट सोल्जर ग्रुप की छात्रा चारवी कपूर ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया ग्रुप का नाम,

national-level-champion-charvi-kapoor-honored-by-st-soldier-group

.

विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार विजेता छात्रा चारवी कपूर को किया गया सम्मानित,

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स की नन्हीं छात्रा चारवी कपूर ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रहते हुए संस्था के साथ-साथ अपना ओर अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि यू.के.जी कक्षा की छे वर्षीय छात्रा चारवी कपूर पुत्री अरविंद कपूर और माता यती खन्ना ने राष्ट्रीय स्तर पर रामानुजन गणित प्रतियोगिता प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

.

.

.

उसका स्कोर 100% था इस प्रतियोगिता में लगभग एक हजार छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से उसने प्रथम रहते हुए स्वर्ण पदक जीत कर समूह स्कूल स्टाफ को गौरवान्वित किया है। इस के अलावा विज्ञान ओलंपियाड में उसे प्रथम स्थान मिला। उसका स्कोर 100% था और पुरस्कार के रूप में उसे स्वर्ण पदक और एक टैबलेट मिला है। ऐसे ही रीजनिग स्किल प्रतियोगिता में उसे रजत पदक और स्मार्ट घड़ी मिली है।

.

.

.

इस मुकाबले में उसका स्कोर 96.67% रहा। लॉजिक थिंकिंग मुकाबले में वह तीसरे स्थान पर रही और उसे कांस्य पदक, स्काई बैग और एक प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अमेज़ोन की तरफ से उसे सबसे कम उम्र की प्रतिभाशाली बच्ची के रूप में प्रमाण पत्र भी दिया गया। इन उपलब्धियों के लिए नन्ही छात्रा चारवी को सम्मानित करते हुए वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बधाई देते हुए इसका श्रेय योग्य स्कूल स्टाफ और बच्ची के माता-पिता को दिया और छात्रा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

.

.

Latest News