PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

आम आदमीं पार्टी के सांसद हरभजन सिंह ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल,

punjab-jalandhar-former-cricketer-aap-mp-harbhajan-singh-controversial-statement-on-punjab-government-bulldozer-action

.

.

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशेयां दे विरुद्ध’ अभियान के तहत नशा तस्करों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई पर पार्टी के ही राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, “कोई नशा बेचता है तो उसका घर गिरा दिया जाता है, मैं इस बात के पक्ष में नहीं हूं। जो मकान बना हुआ है, किसी के सिर पर छत है,

.

.

तो मुझे लगता है कि घर गिरा देना कोई अच्छा विकल्प नहीं है। इसके लिए कोई अन्य समाधान खोजा जा सकता है। हां, अगर कोई सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बैठा है तो ऐसी कार्रवाई मान्य है। जालंधर के रहने वाले हरभजन सिंह ने आगे कहा कि प्रयास यह होना चाहिए कि अगर किसी ने घर बना ही लिया है तो उसे वहां रहने दिया जाए। किसी का घर तोड़ देना अच्छा विकल्प नहीं है।

.

.

किसी व्यक्ति ने कितनी मुश्किल से घर बनाया होगा, यह सोचना भी जरूरी है। उधर, राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के इस बयान पर फिलहाल आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सरकार के इस बुलडोजर अभियान के प्रमुख अमन अरोड़ा हैं, जिनकी देखरेख में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार घर गिराने की कार्रवाई की जा रही है।

.