PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के जिला अमृतसर में गिरे मिले मिसाइल के टुकड़े, पुलिस व सेना ने शुरू की जाँच,

missile-pieces-fell-in-amritsar-found-in-fields-of-majitha-punjab

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर और बटाला के मध्य पड़ते मजीठा के गांव जेठवाल के खेतों में एक मिसाइल के कुछ टूटे-फूटे हिस्से मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है। अभी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आपको बता दें कि Operation Sindoor के बाद से पंजाब में कई जगह धमाके और कुछ अज्ञात उपकरणों के गिरने की खबरें सामने आई हैं।

.

.

बठिंडा के गांव अकलिया में देर रात गेहूं के खेत में जोरदार धमाका हुआ था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक लड़ाकू विमान क्रैश हुआ था। वहीं तलवाड़ा के ब्लाॅक हाजीपुर के अधीन पड़ते गांव घगवाल में रात एक व्यक्ति के घर के आंगन में गीजर के आकार का उपकरण गिरा,

.

जिसमें से कई तार भी बाहर निकले हुए थे। देर रात्रि करीब डेढ़ बजे घगवाल निवासी अशोक कुमार के घर के आंगन में आसमान से एक अज्ञात उपकरण गिरा। उपकरण गिरने पर जोर की आवाज सुनकर अशोक के घर के अलावा आसपास के घरों के लोग भी नींद से जाग उठे। लोगों ने तुरंत हाजीपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उक्त उपकरण को कब्जे में ले लिया।

.

.

उस पर एक सीरियल नंबर और अंग्रेजी में टेस्ट पोर्ट सीकर लिखा था। पुलिस ने उपकरण की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को सूचित कर दिया है। डीएसपी कुलविंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह किसी विमान के उपकरण का टुकड़ा लग रहा है। उक्त उपकरण को वायु सेना की टीम अपने साथ ले गई है। फ़िलहाल इन सभी अलग-अलग घटनाओं के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

.