PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

शेयर बाजार में आज तीन दिन छुट्टी के बाद देखने को मिली जबरदस्त तेजी,

share-market-today-nifty-sensex-soars-after-tariff-relief-15-april-2025

.

PTB Business न्यूज़ मुंबई : यूएस टैरिफ पर मिल रही लगातार राहतों से शेयर बाजार में तेजी बढ़ गई है। आज मार्केट 3 दिनों की छुट्टी के बाद ढाई फीसदी की तेजी के साथ खुले हैं। निफ्टी के दो बड़े दिग्गज शेयर एचडीएफसी बैंक में 3 फीसदी तो रिलायंस के शेयर ढाई फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ खुले हैं। आज सभी सेक्टर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

.

.

खासकर, ऑटो और फाइनेंशियल सेक्टर ढाई फीसदी की तेजी दिखा रहे हैं। इसके अलावा, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, फॉर्मा, मेटल और एनर्जी समेत अन्य इंडेक्स भी एक फीसदी से ऊपर हैं। बाजार में जारी तेजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि निफ्टी 50 के सभी 50 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। खासकर टाटा मोटर्स के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़कर टॉप गेनर है।

.

.

इसके अलावा, श्रीराम फाइनेंस, एम एंड एम, एचडीएफसी बैंक, एल एंड टी समेत अन्य शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 09:16 बजे, सेंसेक्स 1,526.71 अंक या 2.03 प्रतिशत बढ़कर 76,683.97 पर और निफ्टी 454.25 अंक या 1.99 प्रतिशत बढ़कर 23,282.80 पर कारोबार कर रहे थे, हालांकि, निफ्टी 23,300 के पार निकल चुका है। 

.

.

बाजार की तेजी को सबसे ज्यादा सहारा ऑटो और ऑटो कंपोनेंट कंपनियों के शेयरों से मिल रहा है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उच्च आयात शुल्क से जूझ रहे कार निर्माताओं के लिए संभावित राहत का संकेत दिया। शुरुआती सत्र में टाटा मोटर्स, एमएंडएम, भारत फोर्ज और एसएएमआईएल के शेयरों में आठ प्रतिशत तक की तेजी आई।