PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

हिमाचल में हुआ बड़ा बस हादसा, 15 लोगों की हुई मौत, बारिश की वजह से हुआ हादसा,

major-bus-accident-occurred-in-himachal-pradesh-killing-15-people-the-accident-occurred-due-to-rain

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया गहरा दुःख,

PTB Big Accident न्यूज़ बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक यात्री बस पर पहाड़ से मलबा गिर गया। न्यूज एजेंसी PTI ने इस हादसे में 18 लोगों की मौत का दावा किया, जबकि SP ने 15 मौतों की पुष्टि की है। बस में दबे 2 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। हादसे के तुरंत बाद SDRF, पुलिस और लोकल लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

major-bus-accident-occurred-in-himachal-pradesh-killing-15-people-the-accident-occurred-due-to-rain

NDRF की टीम भी मौके पर पहुंची। बिलासपुर के SP संदीप धवल ने बताया कि ज्यादातर मलबा हटाया जा चुका है। थोड़े बहुत पत्थर बचे हैं जिन्हें हटाने का काम तेजी से चल रहा है, ताकि यह कन्फर्म हो सके कि बस में कोई और यात्रा दबा तो नहीं है। वैसे लग रहा है कि बस में 18-19 लोग ही सवार थे। दरअसल, बिलासपुर समेत हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार सुबह से बरसात हो रही है।

इसी वजह से शाम 6:25 बजे बरठीं के पास भलू में अचानक पहाड़ का मलबा बस पर आ गिरा। यह बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी। मलबा इतना अधिक था कि हादसे के बाद बस की केवल छत नजर आ रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना के तुरंत बाद पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया। 

major-bus-accident-occurred-in-himachal-pradesh-killing-15-people-the-accident-occurred-due-to-rain

PM नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुई दुर्घटना में जान-माल की हानि से गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। उन्होंने आगे लिखा- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

major-bus-accident-occurred-in-himachal-pradesh-killing-15-people-the-accident-occurred-due-to-rain

इस दुःखद घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री खुद निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में और 

अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जाए और उनके इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री शिमला से पूरे हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं। 

major-bus-accident-occurred-in-himachal-pradesh-killing-15-people-the-accident-occurred-due-to-rain

 

वहीं देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार पर अत्यंत दुःख जताया है। उन्होंने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

major-bus-accident-occurred-in-himachal-pradesh-killing-15-people-the-accident-occurred-due-to-rain

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस दर्दनाक बस हादसे में दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस बस हादसे के बाद लिखा की उनका मन अत्यंत दुखी है। NDRF की टीमें घटना स्थल पर पहुँच चुकी हैं और बचाव कार्य में लगीं हैं। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।