PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

अमेरिका से जालंधर आई बेटी से मिलने गए प्रिंसिपल मां-बेटे सहित 3 की हुई दर्दनाक मौत,

jalandhar pathankot highway Near Toll Plaza Big accident principal mother and son death

PTB Sad न्यूज़ जालंधर / दसूहा : जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बने चौलांग टोल प्लाजा पर खड़ी पिकअप में अर्टिगा कार घुस गई। जिससे कार सवार प्रिंसिपल मां और बेटी और पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि पिकअप का क्लीनर गंभीर रूप से घायल है। हादसा सोमवार रात करीब 9 बजे हुआ। हादसे के बाद टोल प्लाजा कर्मियों ने घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला।

.

मृतकों में दसूहा के केएमएस कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. शबनम सैनी, उनका 18 वर्षीय बेटे तुषांत, पिकअप ड्राइवर राहुल उर्फ मिट्टू शामिल हैं। ड्राइवर भी गुरदासपुर का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, प्रिंसिपल डॉ. शबनम अपने बेटे तुषांत के साथ अमेरिका से आईं थी और अपनी बेटी से मिलने जालंधर गई थीं। शाम को उनसे मिलकर घर वापस आ रही थीं। इसी दौरान हादसा हो गया।

.

.

पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, रात होने के बावजूद गाड़ी की पार्किंग लाइट भी नहीं जल रही थी। इस दौरान पीछे से आई अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें अर्टिगा सवार मां-बेटे और पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि पिकअप का क्लीनर जख्मी हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पिकअप पलट गई और

.

यह भी पढ़ें : Share Market Impact : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से शेयर मार्किट में आई हरियाली,

.

अर्टिगा के आगे के हिस्से के परखचे उड़ गए। उधर, पिकअप के घायल क्लीनर विलियम ने बताया कि वह गाड़ी खाली करके जालंधर से वापस लौट रहे थे। वह टोल प्लाजा पर कुछ समय के लिए रुक गए। इस दौरान अचानक गाड़ी के पीछे से आकर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी गाड़ी पलट गई और ड्राइवर राहुल की मौके पर ही मौत हो गई।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के ठाणे में विजिलेंस विभाग की रेड से मचा हड़कंप, पुलिस अधिकारी रंगे हाथों किया गिरफ्तार,

.

टोल प्लाजा के कर्मचारी अमन ने बताया कि अचानक जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई दी थी। आसपास देखा तो हादसा हो चुका था। उन्होंने अपने साथियों के साथ तुरंत वहां पहुंच घायलों को गाड़ियों से निकालने की कोशिश की। एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि 9 बजे करीब हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।

.

Latest News