PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर के थाना नंबर 2 में उस समय आज यानि सोमवार की सुबह हड़कंप मच गया जब अचानक विजिलेंस विभाग की टीम ने भ्रष्टाचार के आरोप में एक पुलिस अधिकारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए पुलिस अधिकारी की पहचान ASI Gopal के रूप में हुई है, जो की थाना नंबर-2 में तैनात था।
. .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ASI Gopal पर किसी व्यक्ति का काम करवाने के बदले रिश्वत मांगने का कथित आरोप था। जिसकी शिकायत मिलने के बाद पंजाब विजिलेंस विभाग की टीम को मिली थी जिसके बाद विजिलेंस विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए उक्त ASI Gopal के खिलाफ जाल बिछाया गया और उसे आज यानि सोमवार को 8 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए काबू कर लिया गया।
.यह भी पढ़ें : Gold-Silver Rate में निवेशकों को मिली दोहरी मार, शेयर बाजार व सोने-चांदी भी हुआ धड़ाम,
.मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि कथित आरोपी ASI Gopal ने पीड़ित से काम के बदले कुल 10 हजार रुपये की मांग की थी। इस पुरे मामले की पुष्टि करते हुए विजिलेंस विभाग के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर विजिलेंस विभाग की टीम ने ट्रैप लगाया था, जिसके दौरान आरोपी ASI Gopal को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।
.यह भी पढ़ें : NEET UG 2026 के फॉर्म भरने की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक मिलेगा मौका
.फिलहाल उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं सूत्रों के अनुसार उक्त अधिकारी ASI Gopal का नाम पहले भी चर्चा में रहा था। उनकी पैसे लेते हुए एक वीडियो पहले भी सामने आई थी। अब विजिलेंस विभाग पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
. .





































