PTB News

Latest news
छात्रों के आगे झुकी केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री ने PM मोदी को सौंपा इस्तीफा सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, लेकिन अभिजीत दीपके ने धरना खत्म करने से पहले रख दी बड़ी मांग, पंजाबी युवती की लिव-इन पार्टनर ने की गला घोंटकर हत्या, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश NEET विवाद के बीच देर रात Live हुए देश के प्रधानमंत्री, दिया यह बड़ा संदेश पंजाब सरकार का जालंधर के अस्पतालों को लेकर बड़ा Action, एक को किया Blacklist, 14 को लगा भारी जुर्माना सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने पीएसबीटीई छठे सेमेस्टर परीक्... इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों ने अंग्रेज़ी कविता-पाठ एवं क्ले क्राफ्ट गतिविधियों के... फिल्म ‘कनकां दे ओहले’ की स्टार कास्ट ने एच.एम.वी. का दौरा किया, PM नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों पर अपनाया सख्त रुख, NEET विवाद के बीच किया बड़ा ऐलान RS Global पंजाब के युवाओं को देने जा रही है विदेश में जाने का बड़ा मौका, कब और कहां

PM नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों पर अपनाया सख्त रुख, NEET विवाद के बीच किया बड़ा ऐलान

all paper leak cases to be heard in fast track courts pm narendra modi announcement amidst neet row

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए देशभर में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे, ताकि दोषियों को जल्द और कड़ी सजा मिल सके। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि “हमारे युवाओं का हित और

.

.

उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का उद्देश्य पेपर लीक मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करना और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। पीएम मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस फैसले को जल्द से जल्द लागू करने के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि यह कदम छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार की

.

.

प्रतिबद्धता का हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोहराया कि पेपर लीक के हर मामले में दोषियों को जल्द कठोर सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था की जाएगी। सरकार का मानना है कि इस पहल से पेपर लीक मामलों में न्यायिक प्रक्रिया तेज होगी, दोषियों को शीघ्र सजा मिलेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता तथा युवाओं का भरोसा और मजबूत होगा।

.

यह भी पढ़ें : RS Global पंजाब के युवाओं को देने जा रही है विदेश में जाने का बड़ा मौका, कब और कहां

.

यह भी पढ़ें : देश का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा हुआ Free, किसी भी वाहन चालक से नहीं लिया जा रहा Toll

.