PTB Big न्यूज़ लुधियाना : नेशनल हाईवे पर स्थित देश के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर आज संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा अमेरिका ट्रेड बिल और लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में धरना लगाकर केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस धरने प्रदर्शन के दौरान टोल प्लाजा पर किसी भी वाहन चालक से टोल फीस वसूल नहीं करने दी गई।
. .संयुक्त किसान मोर्चे के नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि मोदी सरकार और पंजाब सरकार किसानों को खत्म करने के लिए नए-नए फैसले लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किया गया ट्रेड बिल और पंजाब सरकार द्वारा लागू की गई लैंड पूलिंग पॉलिसी वापस नहीं ली गई तो किसान यूनियन अपना संघर्ष और तेज करेगी।
. .उन्होंने बताया कि देश का किसान पहले से ही कर्ज की मार के नीचे दबा हुआ है परंतु केंद्र सरकार किसानों को राहत देने की बजाय धक्केशाही के साथ अमेरिका ट्रेड बिल लागू करने लगी है। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन द्वारा आज लाडोवाल टोल प्लाजा को 12 बजे से लेकर 3 बजे तक टोल मुक्त किया गया है ताकि केंद्र सरकार और पंजाब सरकार की आंखें खोली जा सके।
.यह भी पढ़ें : ‘NEET Exam को लेकर CM थलपति विजय की पार्टी ने कर दी विद्यार्थियों के हित में बड़ी मांग
. .यह भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी



































