PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पुलिस में तैनात सीनियर कांस्टेबल पत्नी के इशारे पर पुलिस ने फौजी पति को उठाया, थाने में नंगा कर पीटा, मामला पहुंचा हाईकोर्ट,

allegation-on-police-to-beating-a-soldier-in-police-station-in-chandigarh-big-crime-news

.

PTB Sad न्यूज़ चंडीगढ़ : वैवाहिक विवाद के चलते चंडीगढ़ पुलिस में तैनात सीनियर कांस्टेबल पत्नी के इशारे पर फौजी को थाने लाकर नंगा कर पिटाई करने और वीडियो बनाने से जुड़े आरोपों का मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने फौजी की याचिका पर चंडीगढ़ के डीजीपी समेत अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही थाने की सीसीटीवी फुटेज भी संरक्षित करने का निर्देश दिया है।

.

.

याचिका दाखिल करते हुए फौजी पति ने बताया कि उसका उसकी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी चंडीगढ़ पुलिस में सीनियर कांस्टेबल के तौर पर तैनात है। 12 नवंबर 2023 को चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 11 थाने में उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। थाने में उसे नंगा कर उत्पीड़ित किया गया और इस पूरे प्रकरण का वीडियो बनाया गया।

.

.

याची को धमकी दी गई कि अगर इसके बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। याची ने इस पूरे मामले के बारे में अपने कमांडिंग ऑफिसर को बताया और उन्होंने इस मामले को चंडीगढ़ के डीजीपी व आईजी को भेज दिया। याची ने बताया कि इस मामले की जांच अब पुलिस की ओर से उसी थाने को सौंप दी गई है, जहां याची का उत्पीड़न हुआ था।

.

.

याची ने कहा कि कैसे उस थाने को जांच सौंपी जा सकती है जिसके खिलाफ आरोप हैं। याची ने हाईकोर्ट से अपील की है कि इस मामले में जांच अधिकारी डीएसपी स्तर से नीचे का न हो। इसके साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश जारी करने की अपील की गई है। हाईकोर्ट ने फिलहाल सीसीटीवी फुटेज संरक्षित रखने का आदेश दिया है। साथ ही डीजीपी समेत अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

.

.

.