PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस में तैनात ACP के रीडर को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार,

amritsar acp east reader SC Gurdeep Singh caught red handed demanded 10000 rs case Punjab PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने अमृतसर पूर्वी के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) के रीडर को 10 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी सीनियर कॉन्स्टेबल एक निजी व्यक्ति के साथ मिलकर केस को रफा-दफा करने के लिए 15 हजार रुपए मांग रहा था और लास्ट में 10 हजार रुपए में बात खत्म हुई।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ACP पूर्वी के नायब रीडर की पहचान सीनियर कॉन्स्टेबल गुरदीप सिंह के तौर पर हुई है। इस रिश्वत को मांगने के लिए उसका साथ करीमपुरा निवासी मयूर नामक व्यक्ति दे रहा था। प्रताप नगर निवासी सुच्चा सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दी कि स्थानीय पुलिस ने उसके लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। जिसे रफा-दफा करने के लिए ही दोनों आरोपी मिलकर उनसे रिश्वत मांग रहे थे।

सुच्चा सिंह ने बताया कि रीडर गुरदीप अपने साथी मयूर के साथ मिलकर उससे 15 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। बातचीत के बाद बात 10 हजार रुपए में पूरी हुई, लेकिन उसका जमीर पैसे देने को नहीं मान रहा था। दबाव के बाद उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो का दरवाजा खटखटाया।

शिकायत मिलने के बाद टीम का गठन किया गया। जिसके बाद प्लानिंग कर सुच्चा सिंह को 10 हजार रुपए देकर भेजा गया। जब आरोपी ने 10 हजार रुपए पकड़ लिए तो सरकारी गवाहों की हाजिरी में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के खि़लाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी है।

Latest News