PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

फिर चली गोली युवक को लगी गोली, कार सवार दो युवकों ने बरसाईं गोलियां, पंजाब पुलिस मामले की जाँच में जुटी,

amritsar youth shot dead assailants near manawala Punjab Murder Case

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : जिला अमृतसर के अधीन पड़ते मानावाला से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां आज उस समय सनसनी फेल गई जब कुछ अज्ञात युवकों ने अपनी कार में जा रहे व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चरणप्रीत सिंह के रूप में हुई बताई जा रह है।

बताया जा रहा है कि चरणप्रीत सिंह जब अपनी कार में सवार होकर अपने दो रिश्तेदारों के साथ अमृतसर से जंडियाला गुरु अपने घर जा रहा था। रास्ते में पड़ते मानावाला के पास कार में सवार दो युवकों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। जब उसके रिश्तेदार गुरदेव सिंह ने बचाव करने का प्रयास किया तो एक युवक ने पिस्तौल के बट से उन पर हमला कर उन्हें भी जख्मी कर दिया।

इस सनसनी खेज घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी दलबल के साथ मौके पर पहुंची व मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं थाना प्रभारी मनमीत सिंह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल, CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

चाटीविंड थाने के प्रभारी मनमीतपाल सिंह ने आशंका जताई है कि यह हत्या रंजिश के कारण हुई है। फिलहाल मामले की जांच करवाई जा रही है। पुलिस इलाके में लगे CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। दीदार सिंह ने बताया कि जंडियाला निवासी चरणप्रीत सिंह उनका रिश्तेदार है। वह बाबा बकाला स्थित SGPC के अस्पताल में बतौर डाटा आपरेटर काम कर रहा है।

आज यानि मंगलवार की दोपहर वह कार में सवार होकर अपने रिश्तेदार गुरदेव सिंह और सुखदीप सिंह के साथ घर लौट रहा था। मानावाला के पास चरणप्रीत सिंह को टायलेट आ गई। वह कार रोककर साइड में खड़ा हो गया। इस बीच एक कार वहां आकर रुकी। उसमें सवार दो युवक तेजी से चरणप्रीत सिंह की तरफ पहुंचे। एक युवक ने पिस्तौल निकालकर उसके सिर पर गोली मार दी।

जब गुरदेव सिंह ने यह देखा तो वह चरणप्रीत सिंह को बचाने और आरोपितों का विरोध करने के लिए पहुंच गए। इतने में अन्य युवक ने अपनी पिस्तौल के बट से हमला कर गुरदेव सिंह को भी जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित कार में सवार होकर ब्यास की तरफ फरार हो गए। फ़िलहाल दिनदिहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है।